एक्सप्लोरर

Ram Mandir Darshan: रामलला के दर्शन करने पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद, चांदी के आभूषण किए दान

Nepal Foreign Minister Ayodhya Visit: रामलला के दर्शन करने पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच जो सांस्कृतिक संबंध है, उसे और मजबूत करने के लिए प्रयत्नशील हैं.

Ayodhya News: नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद (Narayan Prasad Saud) शनिवार (24 फरवरी) को अयोध्या पहुंचे. यहां महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उनका स्वागत किया. इसके बाद सऊद एयरपोर्ट से श्री राम मंदिर पहुंचे. वहां रामलला का दर्शन और पूजन किया. रामलला को अपने साथ नेपाल से लाए चांदी के पांच भूषण समर्पित किए. 

इन आभूषणों में धनुष, गदा, गले का हार और हाथ पैर में पहने जाने वाले कड़े आदि शामिल हैं. दर्शन यात्रा के दौरान उनकी पत्नी ज्योत्सना साउद (Jyotsna Saud) भी साथ रहीं. दोनों ने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी रामभक्त हनुमान का दर्शन और पूजन किया. आपको बता दें कि सऊद नेपाल सरकार के पहले मंत्री हैं जिन्होंने अयोध्या आकर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन किए.

भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंध
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सऊद ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर बहुत ही महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है. मैं भी प्रभु श्री राम का दर्शन करने लिए यहां आया हूं. उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच बहुत ही गहरा सांस्कृतिक संबंध रहा है. दोनों सरकार के बीच ही नहीं, जनता के बीच में भी उतना ही गहरा संबंध रहा है. भगवान राम की शादी माता जानकी से जनकपुर के राम जानकी मंदिर में हुई थी. ऐसे में हमारे बीच जो गहरा संबंध है, वह सांस्कृतिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है.

राष्ट्रीय संबंधों को करेंगे मजबूत
विदेश मंत्री सऊद ने कहा कि नेपाल और भारत सरकार, दोनों देशों के बीच जो सांस्कृतिक संबंध है उसे और मजबूत करने के लिए प्रयत्नशील हैं. हम लोग धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं. अयोध्या और जनकपुर के बीच संबंध और अच्छा हो, इसलिए हम लोग कोशिश कर रहे हैं. काशी और काठमांडू, विश्वनाथ बाबा और पशुपतिनाथ बाबा के बीच के भी संबंध बढ़ा रहे हैं. धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं, यह कोशिश दोनों सरकार के बीच में चल रहा है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Board Exam 2024: राजस्थान बोर्ड ने जारी की 12वीं और 10वीं परीक्षा की डेट शीट, कब से शुरू होंगे एग्जाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget