एक्सप्लोरर

जोधपुर एम्स ने MBBS स्टूडेंट को किया सस्पेंड, NEET परीक्षा में इतने लाख के लिए बना था 'मुन्नाभाई'

NEET UG: जोधपुर एम्स (Jodhpur AIIMS) का स्टूडेंट डमी कैंडिडेट बनकर नीट की परीक्षा देने बिहार पहुंचा था. डॉक्टर के बेटे की जगह परीक्षा देने के एवज में डमी कैंडिडेट को चार लाख मिलने वाले थे.

Rajasthan News: नीट-यूजी परीक्षा (NEET-UG Exam) में एक के बाद एक धांधली का खुलासा हो रहा है. जोधपुर एम्स (Jodhpur AIIMS) ने नीट में फर्जी अभ्यर्थी बने एमबीबीएस (MBBS) स्टूडेंट हुकमाराम को सस्पेंड कर दिया है.

एम्स प्रशासन ने कार्रवाई बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस की नोटिस पर की है. डमी कैंडिडेट बनने के एवज में हुकमाराम को 4 लाख रुपये मिलने थे. हुकमाराम प्रयागराज के मशहूर डॉक्टर राजेश प्रसाद पांडे के बेटे की जगह नीट की परीक्षा देने बिहार पहुंचा था.

राज पांडे की जगह परीक्षा देने के एवज में हुकमाराम को एक लाख एडवांस मिल गये थे. नीट परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच के दौरान डमी कैंडिडेट पकड़ा गया. नीट परीक्षा केंद्र पर माफीनामा लेकर हुकमाराम को जाने दिया गया.

पिछले दिनों बिहार पुलिस जोधपुर आई थी. पुलिस को जोधपुर एम्स प्रबंधन की ओर से बताया गया कि 2 मई के बाद से स्टूडेंट गायब है. एम्स की परीक्षा में भी हुकमाराम शामिल नहीं हुआ है. बाड़मेर पहुंची मुजफ्फरपुर पुलिस को हुकमाराम घर पर नहीं मिला.


जोधपुर एम्स ने MBBS स्टूडेंट को किया सस्पेंड, NEET परीक्षा में इतने लाख के लिए बना था 'मुन्नाभाई

जोधपुर एम्स ने MBBS स्टूडेंट को किया सस्पेंड

परिजनों ने बताया कि 3 मई के बाद से बेटा लापता है. जोधपुर एम्स प्रबंधन ने हुकमाराम के संबंध में जानकारी मिलने पर मुजफ्फरपुर पुलिस से शेयर करने की बात कही है. राज पांडे और हुकमाराम की मुलाकात कोटा में हुई थी. मुजफ्फरपुर के परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक जांच में पकड़े जाने पर हुकमाराम ने खुद को गरीब बताया था. हुकमाराम ने सेंटर इंचार्ज से लिखित में माफी मांगी थी. परीक्षा केंद्र की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई. बिहार पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी. माफीनामे के मुताबिक हुकमाराम गरीब परिवार से है.


जोधपुर एम्स ने MBBS स्टूडेंट को किया सस्पेंड, NEET परीक्षा में इतने लाख के लिए बना था 'मुन्नाभाई

नीट यूजी की परीक्षा में बना था डमी कैंडिडेट 

उसे नीट की परीक्षा देने के एवज में चार लाख मिलने वाले थे. उसने खुद को पटना निवासी राज पांडे नाम के लड़के से कोटा में मुलाकात का जिक्र किया है. राज पांडे की जगह परीक्षा फार्म पर हुकमाराम की फोटो लगाई गई थी. बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट राज पांडे का था. परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान हुकमाराम पकड़ा गया. सूत्रों का कहना है कि 5 मई को मुजफ्फरपुर के मालीघाट स्थित डीएवी स्कूल पर गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी. परीक्षा केंद्र से डमी कैंडिडेट हुकमाराम का माफीनामा लेकर जाने दिया गया था. बताया जाता है कि स्कूल की बदनामी के कारण पुलिस से आरोपी की शिकायत नहीं की गयी थी. 


जोधपुर एम्स ने MBBS स्टूडेंट को किया सस्पेंड, NEET परीक्षा में इतने लाख के लिए बना था 'मुन्नाभाई

Rajasthan: राजस्थान विवि में एक साल में रिटायर्ड हो जाएंगे 11 प्रोफेसर! बजट में उम्र बढ़ाने पर सरकार कर सकती है एलान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget