एक्सप्लोरर

NEET UG 2022: MCC ने जारी की MBBS और BDS की सीट मैट्रिक्स, ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग भी शुरू

NEET UG 2022: दिल्ली एम्स की 125 और 7 सीट विदेशी कैंडिडेट्स के लिए हैं. दूसरे एम्स में भी सीट्स की बढ़ोतरी हुई है. यहां भी 2,037 सीट्स उपलब्ध हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी की आंतरिक सीट्स 514,

NEET UG 2022: मेडिकल काउंसलिंग समिति (Medical Counselling Committee) ने नीट यूजी (NEET UG) के लिए शनिवार शाम को अखिल भारतीय स्तर की मेडिकल और डेंटल कॉलेज की सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है. करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा (Parijat Mishra) ने बताया कि सीट मैट्रिक्स कैटेगिरी के अनुसार जारी की गई है. इसमें एमबीबीएस की सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज की 6,484 और डेंटल कॉलेज की 422 सीटों की घोषणा की गई है. डीम्ड क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस की 8,108 सीटें, जिसमें एनआरआई कोटे की अतिरिक्त 1,230 सीटें भी शामिल हैं.

इसके अलावा दिल्ली एम्स की 125 और 7 सीट विदेशी कैंडिडेट्स के लिए हैं. दूसरे एम्स में भी सीट्स की बढ़ोतरी हुई है. यहां भी 2,037 सीट्स उपलब्ध हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी की आंतरिक सीट्स 514, एमबीबीएस और डेंटल 40 सीट्स, इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी की 204 डेंटल और 53 सीट्स भी इसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएगी. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की 100 एमबीबीएस और डेंटल 63 सीट्स, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की 145 एमबीबीएस और डेंटल 35 सीट्स उपलब्ध हैं.

काउंसलिंग के जरिए भरी जाएंगी बीएससी नर्सिंग ऑनर्स की 563 सीटें

जिपमेर पुडुचेरी की 243 एमबीबीएस सीट्स उपलब्ध हैं, जिसमें ऑल इंडिया कोटे और स्थानीय आंतरिक सीट्स भी शामिल हैं. ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की 466 सीट्स, जो कि ईएसआईसी कार्ड होल्डर्स के बच्चों के लिए आरक्षित हैं, वो भी इसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी. बीएससी नर्सिंग ऑनर्स की 563 सीट्स भी इसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएगी.

ये भी पढ़ें- Watch: राजस्थान के अलवर में ATM को काटकर लगभग सात लाख रुपये लूट ले गए बदमाश, वारदात CCTV में कैद

इस दिन ऑटो लॉक हो जाएगी सभी च्वाइस

सीट मैट्रिक्स जारी करने के साथ ही च्वाइस फिलिंग भी शुरू हो गई है. ऐसे में छात्र अपनी इच्छित च्वाइस भरते समय संबंधित कॉलेज की फीस का अवलोकन भी जरूर करें. सभी च्वाइस भरने के बाद ही च्वाइस को लॉक करें, क्योंकि एक बार च्वाइस सबमिट होने के बाद इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा. विद्यार्थियों की ओर से 18 अक्टूबर तक च्वाइस भरकर लॉक किया जा सकता है. 18 अक्टूबर रात्रि 11.55 बजे तक च्वाइस लॉक नहीं करने की स्थिति में सभी च्वाइस ऑटो लॉक हो जाएगी.

21 अक्टूबर को जारी की जाएगी अलॉटमेंट की सूचना

पहले राउंड के अलॉटमेंट की सूचना 21 अक्टूबर को जारी की जाएगी. कैंडिडेट्स ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर प्रिंट भी कर सकेंगे. अलॉटमेंट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को 22 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीचे अलॉटेड मेडिकल कॉलेज में ओरिजिनल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थिति देनी होगी. यहां मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉपी और फीस का शुल्क भी जमा करवाना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget