एक्सप्लोरर

SDM थप्पड़कांड का आरोपी नरेश मीणा गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर हो गया था फरार

Naresh Meena Arrested: देवली उनियारा विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को अब राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उपचुनाव के बीच उसने एसडीएम को थप्पड़ मारा था, जिसका वीडियो सामने आया था.

Naresh Meena Arrested: राजस्थान के देवली उनियारा में उपचुनाव मतदान के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने SDM को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद से गांव समरावता में हिंसा का माहौल बन गया. पुलिस बुधवार रात से ही नरेश मीणा को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह फरार गया था. इसके बाद गुरुवार दोपहर को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. अब एसडीएम थप्पड़कांड के आरोपी नरेश मीणा गिरफ्तार कर लिया गया है. 

गौरतलब है कि राजस्थान के टोंक जिले में देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग के दौरान जम कर बवाल हुआ था, जो रात भर चला. समरावता गांव में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद हड़कंप मच गया. ग्रामीण भी आक्रोशित हुए और मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों को जबरन रोकने की कोशिश की गई थी.

पथराव के बाद तोड़फोड़ और हिंसा का माहौल
पुलिस जब ग्रामीणों को रोकने गई तो पथराव की स्थिति बन गई. वहीं, जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. गुस्साए लोगों ने भी तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी, जिसमें सरकारी प्रॉपर्टी को भारी नुकसान पहुंचा. SP विकास सांगवान की गाड़ी भी तोड़ दी गई. 

रात 9 बजे हिरासत में लिया गया था नरेश मीणा
भारी बवाल के बीच टोंक पुलिस ने बुधवार रात करीब 9.00 बजे नरेश मीणा को हिरासत में लिया था. इस बात की जानकारी जब नेता के समर्थकों को हुई, तो फिर बवाल हुआ. पुलिस कस्टडी में नरेश मीणा के होने के दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और नरेश मीणा को छुड़ा कर ले गए. तभी से वह फरार चल रहा था. 

इसके बाद गुरुवार सुबह 9.30 बजे के करीब नरेश मीणा अचानक समरावता गांव पहुंचा और पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए. इस दौरान उसने बताया कि वह गिरफ्तारी देने के लिए तैयार है. इसके बाद गुरुवार सुबह से पुलिस आरोपियों की तलाश में गांव में जांच कर रही थी और दोपहर होने तक नरेश मीणा को अरेस्ट कर लिया गया. 

60 उपद्रवियों को किया गया गिरफ्तार
जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार (13 नवंबर) की रात में पुलिसने समरावता गांव और आसपास के इलाकों में दबिश दी थी. इस दौरान करीब 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं, बताया जा रहा है कि इस वारदात में 50 से ज्यादा ग्रामीण और पुलिसवाले घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव: 7 सीटों पर मतदान ने बदल दिया समीकरण, तीन बार की वोटिंग से समझिए पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget