एक्सप्लोरर

Kota News: पैसे के लेन-देन में हुआ विवाद, मकान मालिक ने पहले पिलाई पेशाब, फिर किराएदार उतारा मौत के घाट

Crime News: घटना के बारे में एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तलवण्डी इलाके के एक मकान में हत्या हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान में 42 साल के व्यक्ति का शव पड़ा था.

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर में इन दिनों क्राइम का बोलबाला है और आए दिन बड़ी वारदातें सामने आती रहती हैं. हालांकि पुलिस की तुरंत कार्रवाई से आरोपी धरे जा रहे हैं, लेकिन घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कोटा में आए दिन चाकूबाजी, फायरिंग, और मर्डर की घटनाएं सामने आती रहती हैं. बुधवार रात को इसी तरह का एक मामला सामने आया है. घटना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि एक मकान मालिक ने किराएदार को मौत के घाट उतार दिया.

घटना के बारे में जवाहर नगर थाना पुलिस ने बताया कि तलवण्डी सेक्टर एक में मौजूद एक मकान से करीब 10 घंटे पुराना शव बरामद हुआ है, जिसके शरीर पर चोटों के निशान हैं. पुलिस ने हत्या के आरोप में मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है. वहीं मृतक की पहचान तलवण्डी सेक्टर 2 निवासी गणेश शर्मा (42) के रुप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि कोटा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार पहले मकान मालिक और मृतक ने शराब पी और जब किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसका मर्डर कर दिया गया.

पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या
घटना के बारे में एएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि गुरुवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि तलवण्डी इलाके के एक मकान में हत्या हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के एक कमरे में करीब 42 साल के व्यक्ति का शव पड़ा था. मृतक के सिर में चोट के निशान थे. बताया गया कि इस मकान में मालिक मिक्की पोकरना अकेला रहता है और साथियों को बुलाकर मकान में ही शराब पार्टी करता था. वहां रह रहे कोचिंग छात्रों ने बताया कि रात को झगड़े की आवाजें आ रही थी. पुलिस ने मकान मालिक को डिटेन कर लिया है. 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पैसों के लेनदेन को लेकर पिछले दो तीन दिन से मृतक और आरोपी में झगड़ा हो रहा था. इधर मृतक के बड़े भाई होमगार्ड के जवान अनिल शर्मा ने बताया कि वह ड्यूटी पर था. जवाहर पुलिस से भाई की हत्या की सूचना मिली ओर अस्पताल आकर देखा तो उसका भाई गणेश शर्मा ही निकला.  

ये भी पढ़ें:

Kota News: कोटा पुलिस ने कैश वैन से 5 क्विंटल डोडा चूरा किया बरामद, तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sirohi News: रेवदर में अवैध अस्पतालों पर छापा, कार्रवाई से पहले कई क्लिनिक पर लटके मिले ताले
सिरोही: रेवदर में अवैध अस्पतालों पर छापा, कार्रवाई से पहले कई क्लिनिक पर लटके मिले ताले
Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Sirohi News: पीहर से नहीं लौटी पत्नी तो गुस्से में पेड़ पर चढ़ गया युवक, 19 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
सिरोही: पीहर से नहीं लौटी पत्नी तो गुस्से में पेड़ पर चढ़ गया युवक, 19 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Bharatpur News: युवती की हत्या के मामले में प्रेमी को हुई उम्रकैद, पहले से शादीशुदा था हत्यारा
भरतपुर में युवती की हत्या के मामले में प्रेमी को हुई उम्रकैद, पहले से शादीशुदा था हत्यारा

वीडियोज

Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking
Iran Vs US-Israel War: नेतन्याहू और ट्रंप अकेले पड़े! सहयोगियों ने ठुकराई अपील | Strait of Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं सोफिया फिरदौस, मुस्लिम MLA ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को दिया झटका
कौन हैं सोफिया फिरदौस, बागी मुस्लिम विधायक ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस का बिगाड़ा खेल
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
40 दिन का री-शूट, नए गाना हुआ एड! सलमान खान की 'मातृभूमि' में हुए ये बदलाव
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
High Cholesterol In Young Age: अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget