एक्सप्लोरर

Mumbai News: ट्रांसजेंडर बनकर आए ठगों ने नवजात की मां से ले ली सोने की चेन, धोखा देने की तरकीब जानकर रह जाएंगे हैरान

Crime News Mumbai: मुंबई में धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पर ट्रांसजेंडर का रूप बनाकर आए कुछ लोगों ने एक नवजात बच्चे की मां से 50,000 रुपये की सोने की चेन ले ली.

Mumbai Crime News: ट्रांसजेंडर का रूप बनाकर एक नवजात बच्चे की मां से 50,000 रुपये की सोने की चेन को धोखे से लेने के आरोप में तीन लोगों के एक गिरोह को ने पुलिस रविवार को गिरफ्तार किया. धोखेबाजों ने महिला को यह बताकर डर पैदा कर दिया कि उसका दो दिन का बेटा बुरी आत्माओं और दुर्भाग्य के साथ पैदा हुआ है. धोखेबाजों ने अपशगुन से छुटकारा पाने के लिए महिला की सोने की चेन को आशीर्वाद देने का नाटक किया और उसे सलाह दी कि वह सात दिनों तक चेन को तकिए के नीचे रखे. एक हफ्ते के बाद जब शिकायतकर्ता ने रूमाल खोला तो उसे हल्दी पाउडर मिला, जिसका इस्तेमाल धोखेबाजों ने सोने को आशीर्वाद देने के लिए किया था.

नवजात की मां के साथ ऐसे की ठगी

एमआईडीसी पुलिस के मुताबिक, छह जुलाई को एमआईडीसी के गुप्ता चॉल निवासी अलका प्रजापति (28) नाम की पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया था. प्रसूति गृह से जब वह अपने नवजात को लेकर अपने आवास पर पहुंची तो तीनों आरोपी भानुदास सावंत (29), महेंद्र नागनाथ (38) और प्रकाश शिंदे (24) साड़ी पहने उसके घर पहुंचे. ठगों ने प्रजापति को बताया कि उसके बेटे के पास बुरी आत्माएं और दुर्भाग्य है. आरोपी ने प्रजापति से कहा कि वे उसके गले में सोने की चेन और लटकन को आशीर्वाद देंगे और उसे रूमाल में बांध देंगे. फिर उन्होंने उसे तकिए के नीचे रूमाल रखने और सात दिनों के बाद इसे खोलने का निर्देश दिया. 13 जुलाई को जब प्रजापति ने रूमाल खोला तो चेन गायब मिली.

Shiv Sena Symbol Row: शिवसेना पर अधिकार की लड़ाई को लेकर उद्धव गुट फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अब की ये मांग

मुखबिरों के जरिए पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

एमआईडीसी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश गायकवाड़ ने कहा, फिर उसने पुलिस से संपर्क किया और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया. इलाके में कहीं भी तीनों का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं था. सूत्रों और मुखबिरों के जरिए पुलिस को पता चला कि तीनों बुलढाणा में रुके थे. रविवार को पुलिस तीनों युवकों को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई. गायकवाड़ ने कहा, "अब हम यह पता लगा रहे हैं कि क्या प्रसूति गृह वह जगह है जहां से तीन लोगों को प्रजापति का पता मिला और पता चला कि दो दिन पहले उनका एक बेटा हुआ था. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या तीनों ने समान तौर-तरीकों का इस्तेमाल कर अन्य नई माताओं को धोखा दिया है.

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बताया पार्टी में बगावत का क्या है मकसद, राज ठाकरे पर इशारों-इशारों में कह दी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget