एक्सप्लोरर

Rajasthan News: मुकंदरा को शीघ्र मिल सकता है बाघों का एक और जोड़ा, पर्यावरण मंत्री से मिला आश्वासन

कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में एक और टाइगर के जोडे की सौगात शीघ्र ही मिल सकती है इसके लिए पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सांसद दुष्यंत सिंह को आश्वस्त किया है.

कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (Mukundra Tiger Reserve) में एक और टाइगर के जोडे की सौगात शीघ्र ही मिल सकती है, इसके लिए पर्यावरण मंत्री ने आश्वस्त किया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने मंगलवार को सांसद दुष्यंत सिंह से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया है. फिलहाल यहां एक बाघिन को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. सांसद सिंह ने मंगलवार को पर्यावरण मंत्री यादव से संसद भवन में मुलाकात कर मुकंदरा टाइगर रिजर्व को बाघों से आबाद करने की मांग रखी उन्होनें कहा कि 2013 में अधिसूचित होने के 10 साल बाद भी हाड़ौती में इको पर्यटन के विकास का स्वप्न साकार नहीं हो सका है.

तीन माह से जंगल में अकेला घूम रहा टाइगर 
सांसद (MP) दुष्यंत सिंह ने कहा कि पिछले तीन माह से बाघ एमटी 5 यहां एकाकी जीवन व्यतीत कर रहा है. ऐसे में उसकी स्वयं की सुरक्षा के साथ आसपास की आबादी को भी खतरा है. सांसद ने कहा कि मुकंदरा में मात्र एक बाघिन को शिफ्ट करने से समस्या का समाधान संभव नहीं है. उन्होनें यहां एक बाघ और तीन-चार बाघिनों की शिफ्टिंग का सुझाव दिया. सांसद ने कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में पल रहे शावकों को भी शीघ्रता से अभ्यारण्य में शिफ्ट करने का सुझाव दिया. उन्होंने अभ्यारण्य से संबंधित अधिकारी एवं वन रक्षकों की संख्या बढ़ाने की मांग भी रखी.  

वर्ष 2013 में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व अस्तित्व में आया
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में टाइगर की मौत के बाद यह लगातार पिछड़ता चला गया.  वर्ष 2013 में मुकुंदरा टाइगर (tiger) रिजर्व अस्तित्व में आया था, लेकिन बीते 10 सालों में टाइगर की मौत से यहां समस्याएं गहराती चली गई. वहीं कोटा संभाग के बूंदी रामगढ़ विषधारी पूरी तरह से स्थापित होने की कगार पर है और मुकुंदरा हिल्स टाइगर से अच्छी स्थिति में भी है. वहां पर मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व से ज्यादा टाइगर की आबादी है, जंगल सफारी भी शुरू हो चुकी है. हालि में यहां एक मादा टाइगर ने तीन शावकों को जन्म दिया है. जिससे यहां टाइगर बसाने की संभावनाएं और तेजी से बढ़ गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget