एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को मिली अहम जिम्मेदारी, जानिए इसके सियासी मायने

MP Assembly Election: लोकेश शर्मा मुख्यमंत्री के ओएसडी होने के साथ खास सिपहसालार भी हैं. वे सोशल मीडिया पर निरंतर राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं पर पलटवार करते हैं.

MP Assembly Elections 2023: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी ( विशेषाधिकारी) लोकेश शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने अहम जिम्मेदारी दी है. चुनाव से पहले लोकेश को यह अहम भूमिका दिए जाने की चर्चा है. दरअसल, कल जब कांग्रेस कार्यालय के शिलान्यास करने राहुल गाँधी जयपुर आये थे तो लोकेश शर्मा मंच पर दिखे. राहुल गाँधी के पीछे वाली कुर्सी के ठीक बगल में लोकेश शर्मा बैठे दिखे. अब राहुल गाँधी के जयपुर से जाते ही लोकेश शर्मा को चुनाव के मद्देनजर अहम जिम्मेदारी दे दी गई है. 

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस के वर्ष के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के समुचित प्रबंधन के लिए बनाए गए सेंट्रल वॉर से जुड़ी एक कमेटी का गठन करते हुए इसके चेयरमैन और को-चेयरमैन की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं. इस कमेटी में मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा को को-चेयरमैन के रूप में नियुक्ति दी गई है.  इसके अलावा शशिकांत सेंथिल सेंट्रल वॉर रूम के चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं, जबकि लोकेश शर्मा के साथ ही जसवंत गुर्जर और कैप्टन अरविन्द कुमार को-चेयरमैन नियुक्त किए गए हैं.

चर्चा में रहे हैं लोकेश शर्मा 
लोकेश शर्मा मुख्यमंत्री के ओएसडी होने के साथ ही सीएम गहलोत के बेहद खास सिपहसालार भी हैं. इसीलिए वे सोशल मीडिया पर निरंतर सक्रिय रहते हुए राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं पर पलटवार करते रहते हैं. इसके अलावा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे युवाओं को प्रोत्साहित करने और इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रदेशभर में युवा संवाद की पहल चला रहे हैं. पिछले कई वर्षों से लोकेश हमेशा चर्चा में रहते हैं. 

एनएसयूआई से की थी शुरुआत 
लोकेश शर्मा के राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के साथ हुई थी. इसके बाद से वे निरंतर प्रदेश कांग्रेस में मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता जैसे विभिन्न पदों पर रह चुके हैं. मौजूदा समय में भी वे प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कई विधानसभा सीटों से टिकट के लिए दावेदारी जता चुके हैं. मगर, अभी कहीं से इनके नाम पर मुहर नहीं लगी है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: राजस्थान में सचिन पायलट के समर्थन में BSP? पार्टी सांसद ने किया बड़ा दावा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget