एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: गहलोत सरकार में मंत्री ही खोल रहे सिस्टम की पोल, अशोक चांदना बोले- 'यह तस्वीर बदलनी चाहिए'

Congress Crisis: जयपुर स्थित सचिवालय में कुछ फरियादी मुख्यसचिव उषा शर्मा मिलने गए थे. उन फरियादीयों को जमीन पर बैठाया गया. इसकी तस्वीर राजस्थान सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने ट्विटर पर शेयर किया है.

Rajasthan Politics: जयपुर में स्थित सचिवालय में बुधवार को कुछ फरियादी दौसा से आए. उन फरियादियों के साथ  बीजेपी (BJP) के राज्य सभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) भी मुख्यसचिव उषा शर्मा ( Usha Sharma) से मिलने गए. वहीं की एक तस्वीर है, जिसमें सोफे पर मुख्यसचिव बैठी हैं और दूसरे सोफे पर किरोड़ी लाल मीणा. वहीं फरियादीयों को जमीन पर बैठाया गया. फरियादी चार महिलाओं और एक पुरुष को जमीन पर बैठाया गया. ये सभी एक ही परिवार के हैं और परेशान थे. 

वहीं मंत्री अशोक चांदना ने इसी तस्वीर को ट्विटर पर किया है.  तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'यह तस्वीर देखकर दिल दुख रहा है. यह तस्वीर बदलनी चाहिए.'  हालांकि, जब अशोक चांदना (Ashok Chandna) से इस पर बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो पाई. मगर सोशल मीडिया पर की गई उनकी इस पोस्ट की चर्चा खूब है.

यह तस्वीर देखकर दिल दुःख रहा है
यह तस्वीर बदलनी चाहिए pic.twitter.com/m7hX75m2sQ

— Ashok Chandna (@AshokChandnaINC) February 8, 2023

">

शादी के फेरे के लिए आए थे फरियादी

बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ जो लोग दौसा से आए थे उनमें वो लड़की भी है, जिसकी आज शादी होने वाली है. उसकी शादी के फेरे शांति से हो जाये इसलिए दौसा से ये लोग मुख्यसचिव से मिलने के गए थे. फरियादी  लोगों का कहना है कि एक तरफ वो सभी अपने पड़ोसी से परेशान थे और यहां भी आने पर उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया. हालांकि सांसद किरोड़ी लाल मीणा की पहल से ही बात मुख्यसचिव तक पहुंच पाई. दौसा में भी इस शादी को लेकर खूब चर्चा है.

कौन हैं अशोक चांदना ?

अशोक चांदना बूंदी जिले की हिंडोली से विधायक हैं. साल  2009 में अशोक चांदना ने कांग्रेस ज्वाइन की थी. चांदना को अजमेर जिला परिषद का सदस्य चुना गया था. उसी साल 2009 में ही अशोक चांदना को राजस्थान युवा कांग्रेस के महासचिव का पद दिया गया. उसके बाद लगभग चार साल के बाद अशोक चांदना को 28 मार्च 2013 को राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुना गया. साल 2013 में वो कांग्रेस के टिकट पर बूंदी के हिंडौली से विधायक चुने गए. उसके बाद वर्ष 2014 में भीलवाड़ा से अशोक चांदना ने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन हार गए. अभी गहलोत सरकार में मंत्री हैं.

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, महंगा हुआ या सस्ता?, जानिए-आज क्या हैं आपके शहर में दाम

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget