एक्सप्लोरर

राजस्थान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह, जानिए सरकार ने क्या बनाया है प्लान?

Rajasthan News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान चर्चा, गोष्ठी, कांफ्रेंस और बैठक होंगे. डॉ. माथुर ने बताया कि कल प्रदेश स्तर पर ‘ग्रीन रिबन गेट मीटिंग’ का आयोजन किया जाएगा.

Rajasthan Latest News: राजस्थान में 4 अक्टूबर से मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूकता अभियान शुरू हो रहा है. एक सप्ताह तक चलने वाले अभियान का समापन 10 अक्टूबर को होगा. मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि कल से 10 अक्टूबर तक जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे. गौरतलब है कि इस वर्ष विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम 'इट इज टाइम टू प्रायोरटाइज मेंटल हेल्थ एट वर्कप्लेस' निर्धारित की गई है.

निदेशक जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य पर बात करना जरूरी हो गया है. प्रत्येक आयु वर्ग का व्यक्ति अवसाद समेत कई मानसिक बीमारियों से ग्रस्त रहने लगा है. मानसिक स्वास्थ्य विषय पर लोग चर्चा नहीं कर पाते हैं. विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान चर्चा, गोष्ठी, कांफ्रेंस और बैठक होंगे. डॉ. माथुर ने बताया कि कल प्रदेश स्तर पर ‘ग्रीन रिबन गेट मीटिंग’ का आयोजन किया जाएगा. सोशल मीडिया पर प्रभावशाली लोगों के साथ परिचर्चा भी की जायेगी. 

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह कल से

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन और छात्रों के लिए सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य विषय पर सत्र आयोजित किए जाएंगे. राज्य स्तर पर राजकीय महिला पॉलोटेक्निक कॉलेज, राजकीय महाराज संस्कृत महाविद्यालय, कनोडिया कॉलेज और जिलों में भी सत्र आयोजित किए जाएंगे. विभिन्न हितधारकों की मानसिक स्वास्थ्य विषय में भूमिका पर चर्चा बैठक का आयोजन किया जाएगा. कार्यस्थल पर हस्ताक्षर अभियान भी संचालित किया जाएगा.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों में मानसिक स्वास्थ्य पर वार्ता, संगोष्ठी, स्लोगन, पोस्टर, निबंध लेखन, अभिभावकों से संवाद कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. जानकारों का कहना है कि शारीरिक रूप से एक्टिव रहकर और व्यायाम कर मानसिक बीमारियों जैसे अवसाद, तनाव, चिंता से छुटकारा पाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें-

घर से लापता पांच साल के मासूम का शव बंद कार में मिला, सीसीटीवी फुटेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget