एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2023 : सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' पर महाशिवरात्रि का भव्य कार्यक्रम, महादेव के दर्शन के साथ एडवेंचर भी

Mahashivratri : राजस्थान के राजसमन्द जिले के श्रीनाथ नगरी नाथद्वारा में स्थिति विश्वास स्वरूपमं शिव प्रतिमा परिसर में शनिवार को विशेष कार्यक्रम के तहत यहां धूमधाम से शिव की बारात निकाली जा रही है.

Vishwas Swaroopam: पूरे देश में शनिवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है. देशभर के शिवालयों पर भक्तों की भीड़ लगी है. कई जगह अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम हो रहे हैं. इसी कड़ी में राजसमन्द जिले के नाथद्वार स्थित दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा परिसर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. यही नहीं, यहां पर्यटकों के लिए एडवेंचर की भी शुरुआत की जाएगी. यानी अब एक ही परिसर में वह सब कुछ मिल जाएगा जो एक पर्यटक अपने टूर में चाहता है. 

धूमधाम से निकलेगी शिव की बारात, होगी फूलों की सजावट

नाथद्वार में सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम में यह पहली महाशिवरात्रि है, इस वजह से यहां जोरों से तैयारियां की जा रही हैं और अधिकतर तैयारियां लगभग पूर्ण भी हो चुकी है. नितिन आमेटा ने बताया कि रोजमर्रा की तरह आम दर्शनार्थियों के लिए शिव प्रतिमा को खोला जाएगा. शाम को 8 बजे शिव बारात निकाली जाएगी, जो प्रतिमा के परिसर में ही भ्रमण करेगी.

इस शिव बारात में उदयपुर से आए कलाकार शिवजी, नंदी, शिवगण, भूत आदि का वेष बनाकर बारात निकालेंगे. बारात निकालने के बाद वरमाला का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद रात नौ बजे शिव प्रतिमा थ्रीडी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से शब्द उत्पत्ति की कहानी दिखाई जाएगी. यह आयोजन 20 मिनट का होगा. यहीं नहीं पूरे परिसर में फूलों से विशेष सजावट की गई है. विश्वास स्वरूपम में आने वाले पर्यटको के लिए रोजमर्रा की तरह ही टिकट से एंट्री दी जाएगी. 

देश की दूसरी सबसे ऊंची बंजी जंपिंग होगी शुरू

शिव प्रतिमा परिसर में आज शनिवार से एडवेंचर गेम की शुरुआत भी होने जा रही है. यहां राजस्थान की पहली बंजी जम्पिंग 56.50 मीटर ऊंची बनी है, जिसमें दो प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं. ऋषिकेश के बाद इसे दूसरी बड़ी बंजी जंपिंग होने का दावा किया गया है. दो प्लेटफॉर्म में से पहके पर 10 मीटर की ऊंचाई पर स्काई वॉक बनाया गया है. यह अपने आप में एक अनूठा ग्लास ब्रिज होगा. जिस पर चलकर पयर्टक रोमांचित होंगे. फिर पर्यटकों को 48 मीटर यानी 160 फीट की ऊंचाई से कमर व पांव में रस्सी बांधकर जम्प कराया जाएगा.

बंजी जम्पिंग करने वाले को सर्टीफिकेट भी दिया जाएगा. इसके लिए विश्वास स्वरूपम में ही 56 मीटर ऊंचा टावर बनाया गया है. एडवेंचर करने वालों को बंजी जम्पिंग के लिए तीन हजार रुपये जबकि स्वाई वॉक ग्लास के ब्रिज पर घूमने के लिए प्रति पर्यटक दो सौ रुपये का शुल्क रखा गया है.

ये भी पढ़ें :-Mahashivratri 2023: राजस्थान का ऐसा शिव मंदिर जो साल में सिर्फ एक बार खुलता है, इसलिए रहता है पुलिस का पहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget