एक्सप्लोरर

Kota News: राजस्थान पेंशनर्स समाज कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन, कहा- ‘आज दुनिया उभरते भारत की ताकत’

Rajasthan Pensioners Society: राजस्थान पेंशनर्स समाज कोटा के वार्षिक उत्सव में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ने देश की प्रगति का आधार तैयार किया.

Rajasthan News: आजादी के बाद जब संसाधनों का अभाव था तब निष्ठा के साथ राजकीय सेवा करते हुए आज के पेंशनर्स ने देश की प्रगति का आधार तैयार किया. अब सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे कर्तव्य पथ पर समर्पण के साथ बढ़ रहे हैं. उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ समाज को निरंतर मिल रहा है. समाज इन पेंशनर्स का जितना सम्मान करे, उतना कम है. लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान पेंशनर्स समाज कोटा के वार्षिक उत्सव में पेंशनर्स को संबोधित करते हुए ये सारी बातें कहीं.

‘पेंशनर्स ने मानवता के प्रति अपना धर्म निभाया’
आपको बता दें कि महावीर नगर स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ओम बिरला ने कहा कि पेंशनर्स के परिश्रम के कारण ही आज दुनिया उभरते भारत की ताकत और बदलते राजस्थान की तस्वीर देख रही है. इन पेंशनर्स ने अपना कर्तव्य तो पूरा किया ही, समय-समय पर संवेदना के साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर मानवता के प्रति अपना धर्म भी निभाया. उनकी यह सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है.

‘पेंशनर्स की ऊर्जा और समर्पण के हम सभी उनके ऋणी’
वहीं कार्यक्रम के दौरान कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स की ऊर्जा और उत्साह तथा समाज के प्रति समर्पण के हम सभी ऋणी हैं. वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. यदि हम उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ते रहें तो सफल जीवन का मार्ग प्रशस्त होगा. इससे पूर्व पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता ने कहा कि स्पीकर बिरला के प्रयासों से ही पेंशनर्स की 80 प्रतिशत मांगे पूरी हुई हैं. उनका और पेंशनर्स का अटूट रिश्ता है.

‘पेंशनर्स समाज अपना नया भवन तैयार करें’
स्पीकर बिरला ने कहा कि पेंशनर्स समाज अपना नया भवन तैयार करें. इसके लिए जो भी मदद चाहिए वह दिलवाएंगे. नए भवन में पेंशनर्स विभागवार हेल्पलाइन प्रारंभ करें, जिस भी व्यक्ति को मदद या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो वे पेंशनर्स भवन आए और उसको मदद मिल जाए.

 ‘तहसील स्तर पर समितियां गठित करें’
कार्यक्रम के दौरान स्पीकर बिरला और विधायक शर्मा ने पेंशनर्स को सम्मानित भी किया. इनमें शतायु प्राप्त कर चुके प्रभुलाल शर्मा भी सम्मिलित थे. उनकी आयु को देखते हुए स्पीकर बिरला और विधायक शर्मा मंच से नीचे आए और सम्मान किया. स्पीकर बिरला ने पेंशनर्स का आह्वान किया कि वे तहसील स्तर पर समितियां गठित करें. यह समिति क्षेत्र की आवश्यकताओं और समस्याओं पर चिंतन कर सुझाव दें. इसके अतिरिक्त वे क्षेत्र के आकांक्षी गांवों को भी चिन्हित कर उनके बारे में बताएं ताकि उनको भी विकास की धारा से जोड़ा जा सके. 

यह भी पढ़ें: New Year 2024: पक्षियों की नगरी में पर्यटक मना रहे नया साल, पक्षियों की अठखेलियां निहारने विदेशों से आ रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget