एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: जयपुर सीट से क्यों काटा सुनील शर्मा का टिकट? कांग्रेस नेता ने बताई यह वजह

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में लोकसभा की दो सीटों पर आज प्रत्याशी की घोषणा कांग्रेस ने की. इनमें से एक सीट पर उसने विरोध के बीच अपने प्रत्याशी को बदल दिया है.

Rajasthan News: कांग्रेस ने जयपुर (Jaipur) सीट पर अपना लोकसभा प्रत्याशी बदल दिया है. पार्टी ने सुनील शर्मा (Sunil Sharma) की जगह पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया है. दरअसल, सुनील शर्मा के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के भीतर ही खींचतान शुरू हो गई थी और यहां तक कि शशि थरूर (Shashi Throor)  ने भी इस फैसले पर सवाल उठाया था.

कांग्रेस ने रविवार को जयपुर का प्रत्याशी बदलते हुए यह कहा कि नफरत से जिनका नाता है उसका कांग्रेस से कोई रिश्ता नहीं हो सकता. दरअसल, सुनील शर्मा का नाम 'जयपुर डायलॉग्स' से जुड़ा पाए जाने के कारण सवाल उठ रहे थे. अब पार्टी नेता श्रीनिवास बी वी ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''कांग्रेस की पांचवी सूची के सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. विशेष तौर पर जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास  को उम्मीदवार बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार. नफरत से जिनका नाता है, उनका कांग्रेस से कोई रिश्ता नही हो सकता.. संदेश साफ है.''

एक दिन के भीतर ही बदल दिया कांग्रेस ने प्रत्याशी
श्रीनिवास ने कांग्रेस की जिस सूची को शेयर किया है उसमें राजस्थान के दो और महाराष्ट्र के एक उम्मीदवार का नाम है. महाराष्ट्र के चंदरपुर से प्रतिभा सुरेश धनोरकर, राजस्थान के जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास और दौसा से मुरारी लाल मीना को टिकट दिया गया. वहीं, जयपुर सीट पर विशेष रूप से यह उल्लेखित किया गया है कि यहां से पहले सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया था.

उधर, शशि थरूर ने कुछ पुराने ट्वीट का हवाला देकर यह दावा किया था कि सुनील शर्मा उनपर लगातार हमलावर रहे हैं. और तंज करते हुए लिखा था, ''24 अकबर रोड जाते वक्त वह जरूर किसी दिव्य बदलाव से गुजरे होंगे.'' इस ट्वीट के एक दिन के भीतर ही सुनील शर्मा का नाम जयपुर के प्रत्याशी के रूप में हटा दिया गया.

ये भी पढ़ेंLok Sabha Elections: अशोक गहलोत को राजस्थान में चौंकाने वाले नतीजे की उम्मीद, कहा- 'लोगों में बीजेपी के खिलाफ...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget