एक्सप्लोरर

Lakkhi Mela: 19 मार्च से शुरू होने जा रहा लक्खी मेला, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये ये इंतजाम

Karauli Lakkhi Fair News: मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन, नहाने और विश्राम के लिए जगह-जगह टैंट लगाए गए हैं. श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है.

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में कल 19 तारीख से कैला देवी का लक्खी मेला (Lakkhi Mela) शुरू होने जा रहा है. मेले को लेकर प्रशासन और कैला माता मंदिर ट्रस्ट की तरफ से माकूल व्यवस्था की गई है. कैला माता के दरबार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते हैं. उत्तर प्रदेश के इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, कासगंज से श्रद्धालु पैदल ही चलकर माता के दरबार में पहुंचते हैं.
 
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सड़क पर टेंट लगाकर किए जा रहे इंतजाम
भरतपुर के बयाना से करौली तक सड़क पर लाखों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पैदल ही मां के भजन गाते हुए चलते नजर आते हैं. माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भी लोगों ने अच्छा खासा इंतजाम कर रखा है. पैदल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लोगों द्वारा सैकड़ों की संख्या सड़क के किनारे टेन्ट लगाकर उनके खाने, रुकने, नहाने की व्यवस्था की गई है.

जितनी भक्ति भावना पैदल आने वाले यात्रियों के दिल में देखी जा रही है उससे अधिक जो लोग इन यात्रियों की सेवा में लगे हैं उनके दिल में कैला माता के प्रति देखी जा रही है. 
    
हिंडौन में 5 बीघा में लगाया गया विशाल टेंट, 70 हलवाई लगाए गए   
करौली जिले के हिंडौन में युवा भक्त मंडल की तरफ से 5 बीघा जमीन में विशाल वाटर प्रूफ टेन्ट लगाकर कैलादेवी माता की प्रतिमा स्थापित कर कैला माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह शाम भोजन उपलब्ध कराया जायेगा. भोजन प्रसादी बनाने के लिए 70 हलवाई लगाए गए हैं. इस भंडारे के आयोजन के लिए कृषि मंडी के व्यापारी अपनी सेवा देते हैं. पंडाल में बड़े-बड़े कूलर भी लगाए गए हैं. 

17 से 19 तक कृषि उपज मण्डी में नहीं होगा नीलामी का कार्य 
कृषि उपज मण्डी के महामंत्री राजीव गोयल के अनुसार कई वर्षों से कृषि उपज मंडी की ओर से कैला माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है. इस बार भी तीन दिन तक माता के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है. सभी श्रद्धालुओं को बफर सिस्टम से ही भोजन प्रसादी कराई जाएगी. इस लिए 17 मार्च से 19 मार्च तक कृषि उपज मंडी में फसलों की बोली नहीं लगाई जाएगी.  

श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था
बयाना से हिंडौन करौली मार्ग पर माता के जयकारे डीजे पर लांगुरिया, माता के भजन और उन पर नाचते गाते श्रद्धालु ही नजर आते हैं जो अपने कारवां के साथ माता के दरबार के लिए बढ़ते चले जाते हैं. श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था भी की गई है. 

जिला प्रशासन ने किया सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम
जिला प्रशासन द्वारा मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. लगभग 1500 से अधिक पुलिस के जवान और अधिकारी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को संभालेंगे. सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इसके अलावा सादा वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात किये गए हैं जो खुराफाती लोगों पर नजर रखेंगे. 

यह भी पढ़ें:

Chambal River Incident: करौली माता मंदिर जा रहे 17 श्रद्धालु चंबल नदी में डूबे, 10 की बचाई गई जान, 2 शव बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget