एक्सप्लोरर

कोटपूतली बोरवेल हादसा: 3 साल की चेतना को गड्ढे में फंसे हुए 6 दिन, अब तक कहां पहुंचा रेस्क्यू ऑपरेशन?

Kotputli Borewell Accident: राजस्थान के कोटपूतली में एक बोरवेल में फंसी चेतना को 6 दिनों से नहीं निकाला जा सका है. बोरवेल के समानांतर सुरंग बनाकर बच्ची तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Kotputli Borewell Accident Update: राजस्थान के कोटपूतली में एक बोरवेल में फंसी बच्ची को 6 दिन से नहीं निकाला जा सका है. पिछले 6 दिन से लगातार जारी रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक सफलता हासिल नहीं हो सकी है. शनिवार (28 दिसंबर) की शाम आखिरी केसिंग पाइप डालने के बाद रैट माइनर्स और एनडीआरएफ के जवान बोरवेल के समांतर बनाई गई सुरंग में उतरकर हॉरिजॉन्टल खुदाई कर बच्ची के पास पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. 

पाइप डल जाने के बाद रैट माइनर्स और एनडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों को टनल में उतरा गया है, जो 90 डिग्री पर हॉरिजॉन्टल मैन्युअल खुदाई कर करीब 8 फीट दूर बोरवेल में फंसी बच्ची तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि, अभी रेस्क्यू अभियान और कितनी देर चलेगा यह कह पाना मुश्किल है.

रेस्क्यू टीम के पास कोई जवाब नहीं
चेतना की मां धोली देवी शासन और प्रशासन से मासूम बच्ची को बचाने की गुहार लगा रही हैं. वहीं, जिला कलेक्टर और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कह रही हैं कि क्या उनकी बेटी होती तो भी ऐसा ही करते? आज सातवां दिन हो गया है. 6 दिन बीतने के बाद भी बालिका चेतना को बोरवेल से बाहर नहीं निकाला जा सका है. इस पूरे अभियान में जुटे रेस्क्यू टीम और प्रशासन के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि मासूम चेतना को कब तक बताया जा सकेगा. 

ऑपरेशन लगातार जारी है लेकिन अभी तक नतीजे के नाम पर कुछ हाथ नहीं लगा है. रेस्क्यू टीम अभी तक 3 साल की बच्ची चेतना को बोरवेल से बाहर नहीं निकल पाई है. जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे परिजनों और ग्रामीणों की उम्मीद और आशा दोनों धूमिल नजर आने लगी हैं. माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है तो वहीं ग्रामीण केवल मासूम चेतना के सकुशल बाहर निकालने की प्रार्थना कर रहे हैं. 

सबसे ज्यादा संसाधनों का इस्तेमाल, लेकिन सफलता नहीं
अब तक के जितने भी बोरवेल हादसों में रेस्क्यू ऑपरेशन हुए हैं, उन सबसे ज्यादा संसाधन कोटपूतली बोरवेल हादसे में इस्तेमाल किए जा चुके हैं. इतने संसाधन का इस्तेमाल करने के बावजूद भी प्रशासन अभी तक मासूम बच्ची को बोरवेल से बाहर नहीं निकाल पाया है. राजस्थान में बोरवेल हादसे में हुए अब तक के सबसे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन कोटपूतली का है जिसमें 6 दिन बीतने के बाद भी बच्ची को बाहर नहीं निकाला जा सका. अब सवाल यह उठता है कि और कितना लंबा इंतजार करना होगा? क्या मासूम चेतना हम सबके बीच फिर मौजूद होगी या फिर प्रशासन की इस लेट लतीफी का गंभीर परिणाम भुगतना होगा.

दीपक भारद्वाज की रिपोर्ट.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बेरोजगारों के लिए बड़ा अपडेट, RPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले 4 युवकों के शव, परिवार में मातम
कोटा नहर हादसे ने छीना 4 परिवारों का चिराग, 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget