एक्सप्लोरर

Kota News: पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग टंकी पर चढ़े, अधिकारियों को चेतावनी देते हुए की ये मांग

Kota City: पानी की समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज स्थानीय लोग कोटा शहर के स्वराज एंक्लेव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए. विरोध की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात हैं.

Kota Water Protest News: राजस्थान के कोटा के चारों ओर से चंबल नदी बह रही है, जिसमें सालों भर लाखों क्यूसेक पानी भरा रहता है. वहीं कोटा शहर में कई कालोनियां बीते कुछ सालों से पीने के पानी से जूझ रही हैं. बोरखड़ा क्षेत्र में स्वराज एंक्लेव में भी पिछले लंबे समय से पानी की समस्या चली आ रही है, लेकिन अधिकारी कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं. इस कॉलोनी के बाहर से पानी की पाइपलाइन भी जा रही है, पानी को लेकर स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को कई बार चेतावनी भी दे चुके हैं. 

स्थानीय लोग पानी के लिए धरना प्रदर्शन और ज्ञापन भी दे चुके हैं, फिर भी अधिकारी टस से मस नहीं हुए. वहीं शनिवार (19 अगस्त) को सुबह से ही विरोध प्रदर्शन करते हुए कालोनीवासी पानी की टंकी पर चढ़कर बैठ गए. स्वराज एंक्लेव के अध्यक्ष नरेंद्र मीणा ने बताया कि मौके पर अधिकारियों को बुलाने और समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग को लेकर लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं. उन्होंने बताया कि पानी की समस्या इस क्षेत्र में करीब 7 से 8 साल से चली आ रही है. 

पार्क को नष्ट कर यूआईटी ने बना दी टंकी

नरेंद्र मीणा ने बताया कि कॉलोनी के बाहर से पीएचईडी की पाइपलाइन गुजर रही है. यहां से अन्य लोगों को तो पानी दिया जा रहा है, लेकिन यहां बसे हजारों लोगों की प्यास नहीं बुझाई जा रही. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक अधिकारी आकर ठोस आश्वास नहीं देते तब तक पानी की टंकी पर ही रहेंगे. नरेन्द्र मीणा ने बताया कि अधिकारियों को पहले सूचित किया जा चुका है. पॉश एरिया के पार्क में यूआईटी द्वारा कॉलोनाइजर से मिली भगत करके पानी की टंकी बनवा दी गई, जिससे पार्क तहस नहस हो गया. यहां के लोगों को पानी नहीं मिलने से लोग नाराज हो गए हैं. 

मौके पर पुलिस बल तैनात

शनिवार (19 अगस्त) को एक परिवार में कार्यक्रम है और पानी नहीं है, हलवाई सहित कई लोग पानी के अभाव में बैठे रहे. आए दिन कार्यक्रमों में समस्या आती है लेकिन यूआईटी के लापरवाह अधिकारी नहीं सुनते. ऐसे में लोग पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध दर्ज करा रहे हैं. पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर चौधरी ने कहा कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. रेस्क्यू टीम को बुला लिया गया है और अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है. लोगों की समस्या पानी को लेकर के है, अधिकारी द्वारा ही इसका समाधान किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: पति से झगड़ा होने के बाद रेलवे ट्रैक पर पहुंची महिला, फरिश्ता बन रेलवे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget