एक्सप्लोरर

Kota Suicide: कोटा में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला! एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस साल अब तक 11 ने दी जान

Kota Student Suicide: राजस्थान में कोचिंग सिटी कोटा में छात्रों के सुसाइड करने का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. बुधवार की रात को कोटा में बिहार के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है.

Rajasthan Kota Student Suicide Case: राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने सुसाइड कर लिया है. यह इस साल का 11वां मामला है. कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड की खबर सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी छानबीन शुरू की. मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नालंदा विहार निवासी 16 वर्षीय संदीप कुमार ने  बुधवार (3 जुलाई) की रात को आत्महत्या कर ली है. 

बताया जा रहा है कि संदीप कुमार महावीर नगर सेकंड स्थित पीजी में रह रहा था. संदीप कुमार पिछले दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था. पुलिस के मुताबिक छात्र ने देर रात अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की. इसके बाद आज सुबह कि छात्र ने उसके कमरे के रोशनदान में रस्सी लटकते देखी, तो मकान मालिक को सूचना दी. महावीर नगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया.

माता-पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
मकान मालिक महेंद्र के अनुसार संदीप रात को मेस से खाना खाकर आया तो उससे बात हुई. इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया. बताया जा रहा है कि संदीप कुमार के माता-पिता की चार साल पहले ही मौत हो चुकी है. ऐसे में वह और उसका भाई कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. वहीं प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संदीप कुमार जिस कमरे में रह रहा था, उसमें एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगा हुआ था.

बता दें प्रशासन ने शहर के सभी हॉस्टल्स और पीजी में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं किया गया. कोटा में स्टूडेंट्स को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए जिला प्रशासन कोचिंग संस्थान के साथ-साथ सरकार की गाइडलाइन की पालना में कई कदम उठाए जा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड मामलों पर विराम नहीं लग पा रहा है. इस साल अब तक 11 स्टूडेंट के सुसाइड मामले सामने आ चुके हैं.

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान पेपर लीक मामले में SOG का बड़ा एक्शन, महिला आरोपी समेत 3 को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार
जोधपुर में बड़ी वारदात से पहले पुलिस का एक्शन, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार
जोधपुर: तेजस में उड़े जापानी एयर चीफ, जोधपुर में दिखी दोस्ती की नई उड़ान
जोधपुर: तेजस में उड़े जापानी एयर चीफ, जोधपुर में दिखी दोस्ती की नई उड़ान
AIMIM के वारिस पठान पहुंचे अजमेर दरगाह, बोले- 'राजस्थान तो झांकी है UP अभी बाकी...'
AIMIM के वारिस पठान पहुंचे अजमेर दरगाह, बोले- 'राजस्थान तो झांकी है UP अभी बाकी...'
'कान खोलकर सुन लो...', मिड डे मील के चावल में मिले कंकर को भड़के CJP के आशुतोष रांका
'कान खोलकर सुन लो...', मिड डे मील के चावल में मिले कंकर को भड़के CJP के आशुतोष रांका

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
मुजफ्फरनगरः 'हिम्मत है तो बताएं कि...', सपा पर बरसे जयंत चौधरी
मुजफ्फरनगरः 'हिम्मत है तो बताएं कि...', सपा पर बरसे जयंत चौधरी
कुणाल खेमू की 'वाइब' निकली आगे, करीना की 'दायरा' का ऐसा हाल, जानें वीकेंड का कलेक्शन
कुणाल खेमू की 'वाइब' निकली आगे, करीना की 'दायरा' का ऐसा हाल, जानें वीकेंड का कलेक्शन
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर शशि थरूर बोले, 'इस तरह का...'
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर शशि थरूर बोले, 'इस तरह का...'
RSS महासचिव होसबोले का PM मोदी पर बड़ा बयान - 'उनके नेतृत्व में भारत...'
RSS महासचिव होसबोले का PM मोदी पर बड़ा बयान - 'उनके नेतृत्व में भारत...'
क्यों गाड़ी का क्लेम रिजेक्ट कर देती हैं बीमा कंपनियां? यहां जानें बड़ी बातें
क्यों गाड़ी का क्लेम रिजेक्ट कर देती हैं बीमा कंपनियां? यहां जानें बड़ी बातें
क्या घर वाली छिपकली में जहर होता है? काट ले तो क्या करें
क्या घर वाली छिपकली में जहर होता है? काट ले तो क्या करें
Embed widget