एक्सप्लोरर

राजस्थान 10वीं बोर्ड के रिजल्ट से नाखुश छात्र ने किया सुसाइड, कोटा में रेलवे ट्रैक पर मिली बॉडी

Kota Student Suicide: कोटा में 10वीं के एक छात्र ने रिजल्ट आने के बाद आत्महत्या कर ली. 17 वर्षीय छात्र के 53% अंक आए थे और वह सेकंड डिवीजन से पास हुआ था.

Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा में कोचिंग स्टूडेंट्स के सुसाइड मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो कि चिंता का बड़ा विषय है. अब एक दिल दहलाने वाले मामले में कोटा में ही एक 10वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि 17 साल के छात्र का 10वीं बोर्ड के रिजल्ट आया था, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया. 

छात्र की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है. उसकी पहचान उसके बड़े भाई ने की. भाई ने यह भी बताया कि उसके 53 फीसदी मार्क्स आए थे और वह सेकंड डिवीजन से पास हुआ था.

रिजल्ट देखने के बाद काम पर नहीं पहुंचा छात्र
कोटा के उद्योग नगर पुलिस थाने के एएसआई हरवीर सिंह ने इस मामले की जानकारी दी है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है कि छात्र विज्ञान नगर का रहने वाला था और पेटीज की दुकान पर काम करता था. दोपहर में रिजल्ट देखने के बाद वह काफी निराश था. इसके बाद शाम को काम पर भी नहीं पहुंचा. दुकान के मालिक ने जब घरवालों से उसके बारे में पूछा तो पता चला कि वह लापता है. इसके बाद घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की. 

हंसता-खेलता घर से गया था छात्र
छात्र के न मिलने पर घरवालों ने पुलिस से मदद मांगी. पूरे शहर में उसकी तलाश शुरू हुई. कुछ समय बाद छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम किया गया है और आगे की जांच जारी है. एएसआई हरवीर सिंह का कहना है कि अभी यह पुष्टि की जा रही है कि छात्र ने अपने रिजल्ट से हताश होकर यह कदम उठाया है या कोई और वजह है? क्योंकि घरवालों का कहना है कि वह हंसता-खेलता ही घर से निकला था. 

घर पर फोन आने के बाद शुरू हुई तलाश
छात्र के बड़े भाई ने भी न्यूज एजेंसी एएनाई से बात की. उन्होंने बताया कि मृतक छोटा भाई पेटीज वालों के यहां काम करता था. वहां से फोन आया कि उन्होंने छात्र को कुछ सामान लाने के लिए भेजा था, लेकिन वह एक-डेढ़ घंटे से वापस नहीं आया है. उसका 4.30 बजे के करीब रिजल्ट आया था. परिणाम देखने के बाद वह अपने दोस्तों से मिला होगा. सबसे मिलने के बाद वह फिर काम पर चला गया, लेकिन वह दुकान पर पहुंचा ही नहीं.

रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का शव
हम उसकी तलाश में दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने बताया कि गाड़ी मिल चुकी है और उद्योग नगर थाने में खड़ी है. इसके बाद घरवाले थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर छात्र का शव पाया गया है. अब पता नहीं कैसे क्या-हुआ, घरवालों को किसी भी चीज की जानकारी नहीं थी. दोस्तों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह तो सबको मिठाई वगैराह खिला कर गया था और बता कर गया था कि दुकान पर वापस जा रहा है. 
 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget