एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: कोटा रिवर फ्रंट के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे CM अशोक गहलोत, BJP ने उठाया ये सवाल

Kota River Front: लक्ष्मीकांत भारद्वाज का कहना है कि जिस कार्यक्रम के लिए सरकार और मंत्री बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे, अचानक रात को 2:30 बजे क्यों न जाने की घोषणा करनी पड़ी?

Kota River Front: कोटा रिवर फ्रंट के उद्घाटन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के न जाने की खबर के बाद राजस्थान की राजनीति में अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज का कहना है उन्होंने कई पुराने वीडियो देखे हैं जिनमें मंत्री शांति धारीवाल कह रहे हैं कि 125 पंडितों द्वारा चंबल माता की पूजा की जाएगी. कहीं यह बात अशोक गहलोत को पसंद तो नहीं आई. इस तरह के कयास और अटकलें लगाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री के दौरे के रद्द होने के बाद कई और कयास लगाए जा रहे हैं. यह सब उस समय हुआ है जब कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल ने खुद अपने हाथ में इस कार्यक्रम की कमान ली हुई है. बीजेपी के सवाल के इतर भी कई सवाल उठ रहे है. कयास भी अलग-अलग तरह के लगाए जा रहे हैं. 

रात को लिए गए निर्णय से हतप्रभ 
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज का कहना है कि जिस कार्यक्रम के लिए सरकार और मंत्री दोनों बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे. जिसे विकास का मॉडल बताया जा रहा था. अचानक रात को 2:30 बजे क्यों न जाने की घोषणा करनी पड़ी? प्रवक्ता का कहना है कि सीएम के ना जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इसका जवाब सरकार को देना चाहिए. इस तरह से कैसे मामला पलट गया है.

कुछ और मिल रहे संकेत 
वहीं, दूसरी तरफ सीएम के वहां न जाने की वजह भले इसे अपरिहार्य कारण बताये गए हैं. मगर, इस रिवर फ्रंट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. एनजीटी के नियमों का हवाला दिया जा रहा है. मगर, मंत्री ने खुद चार दिन पहले इस प्रोजेक्ट को पूरी तरह साफ़ बताया था. सभी परमिशन को लेकर यह काम किया गया है. मगर, आज फिर उन्ही परमिशन की चर्चा राजनीतिक गलियारे में खूब हो रही है. इसके साथ ही साथ कोटा में एक कांग्रेस के विधायक द्वारा किये गए विरोध को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: राजस्थान में 'कास्ट किंग' को बड़े तरीके से BJP ला रही अपनी तरफ, हर जोन में दिग्गजों को जोड़ने का 'मास्टर प्लान'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget