एक्सप्लोरर

अफीम की इंटर-स्टेट तस्करी करते हुए कोटा रेलवे स्टेशन पर दो गिरफ्तार, जेल में हुई थी दोस्ती

Kota News: खड़ी ट्रेन कोटा श्री गंगानगर एक्सप्रेस से दो अभियुक्तों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम वजनी 1 किलो 310 ग्राम मय वारदाना को परिवहन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

Opium Recovered On Kota Railway Station: कोटा शहर और ग्रामीण के साथ ही ट्रेनों और बसों में भी पुलिस का सघन जांच अभियान जारी है. लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है साथ ही बैरिकेडिंग कर जांच की जा रही है वहीं ट्रेनों में भी जांच दल 24 घंटे निगरानी रख रहा है और अवैध मादक पदार्थ हो या अन्य अवैध गतिविधि हो सभी पर नजर रखी जा रही है ताकी लोकसभा चुनाव पारदर्शिता से कराया जा सके. 

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए आदर्श आचार संहिता में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब, अवैध हथियार की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत कोटा चांदमल सिंगारिया (आरपीएफ) के निर्देशन में विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों पर एवं ट्रेनों में गश्त और चेकिंग किया जा रहा है.

गंगानगर एक्सप्रेस में बरामद हुआ अफीम
इस विशेष अभियान के दौरान 5 अप्रैल 2024 को शाम के समय गस्त चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन कोटा पर खड़ी ट्रेन कोटा श्री गंगानगर एक्सप्रेस से दो अभियुक्तों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम वजनी 1 किलो 310 ग्राम के साथ दो अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया. 

पुलिस को देख घबरा गए आरोपी
लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए जगह जगह चेकिंग और जांच की जा रही है.  कोटा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन कोटा श्रीगंगानगर एक्सप्रेस में पुलिस ने चेकिंग की. पुलिस ने बताया कि ट्रेन के जनरल कोच में बैठे दो यात्री हमें पुलिस बावर्दी जाप्ता को देखकर एकदम से घबराकर अपनी सीट से उठकर अपना पीठू बैग हाथ में लेकर टॉयलेट की ओर जाने लगे, जिन पर शक होने पर रोका व नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम लखबीर सिंह उर्फ लक्खा पुत्र गुरदेव सिह, निवासी रताथेड़ पुलिस थाना वैरूके, जिला फाजिलका पंजाब एवं दूसरे ने अपना नाम जवान सिंह पुत्र कालू सिंह, निवासी देवरिया पुलिस थाना मिश्रोली जिला झालावाड़ बताया.

पुलिस ने जब दोनों की तलाशी की तो उनके बैग से अवैध मादक पदार्थ अफीम वजनी 1 किलो 310 ग्राम मिले. इसके बाद पुलिस ने जब्ती  की  कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध जीआरपी थाना कोटा में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जीआरपी थाना सवाई माधोपुर के जिम्मे किया गया.

मोटा पैसा कमाने का था प्लान
अभियुक्तों से अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ करने पर सामने आया कि दोनों की पूर्व में केंद्रीय कारागार फाजिलका पंजाब में न्यायिक अभिरक्षा के दौरान दोस्ती हुई और जेल में रहने के दौरान ही दोनों तस्करों द्वारा अंतरराज्यीय तस्करी कर मोटा पैसा कमाने का प्लान बनाया.

जेल से बाहर आने के बाद दोनो ने आपस में सम्पर्क कर सुवासरा मन्दसौर मध्य प्रदेश से मादक पदार्थ अफीम खरीद कर तस्करी के जरिये ट्रेन पंजाब लेकर जाना सामने आया है. अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मादक अफीम की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 13 लाख रुपए है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: 'सारी उम्मीदें हवा हो गईं...', सौरभ वल्लभ के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता ने लिखा भावुक पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget