एक्सप्लोरर

Kota Train: यात्रीगण ध्यान दें! घर बैठे UTS ऐप से करें जनरल टिकट की बुकिंग, लंबी कतार के झंझट से छुट्टी

Kota Rail Division: यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए कोटा रेल मंडल ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. इसी क्रम में यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष मुहिम की शुरूआत की है.

Kota Rail News: कोटा रेल मंडल में लगातार नवाचार हो रहे हैं. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जो भी आवश्यकता हो रही है या समस्या आ रही है उसका त्वरित निदान तो हो ही रहा है. इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे नवाचारों के माध्यम से लगातार नई सुविधाएं देने की कोशिश कर रहा है. कुछ दिन पहले ही यात्रियों को मेडिकल की सुविधा दी गई. इसके अलावा कंट्रोल रूम बनाकर शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है, प्लेटफार्म पर भी अधिक जानकारियां दी जा रही है. साथ ही रेल यात्रा को सुगम बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है.

अनारक्षित टिकट यात्रियों के समय की बचत और लाइन में लगने की झंझट से निजात दिलाने के उद्देश्य से यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के उपयोग के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक रोहित मालवीय के निर्देशन पर रेल कर्मी यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप को लेकर जागरूकता मुहिम चला रहा हैं. इस जागरूकता अभियान का असर भी देखने को मिला है. 

3 लाख 744 यात्रियों ने की ऐप से बुकिंग
कोटा रेल मंडल में वितीय वर्ष 2024-25 के बीते तीन माह (अप्रैल, मई और जून) में 3 लाख 744 यात्रियों ने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से कुल 87 हजार 700 टिकट बुक किए, जिससे रेलवे को रुपये 79 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. बीते जून माह की बात करें तो 1 लाख 2 हजार 276 यात्रियों ने मोबाइल ऐ के माध्यम से कुल 29 हजार 178 टिकट बुक किया है. जिससे मंडल को 25.9 लाख रुपये का राजस्व मिला. यह बीते सत्र के जून माह की तुलना में 61.32 फीसदी अधिक ऐप से टिकट बुकिंग है.

यात्री कहीं से भी बुक कर सकते हैं टिकट 
कोटा मंडल के सभी स्टेशनों पर ऑन लाइन अनारक्षित रेल टिकट बुकिंग के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध है. रेलवे ने हाल ही में ऐप से टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी की बाध्य सीमा 20 किलोमीटर को भी समाप्त कर दिया है. जिससे यात्रियों को किसी भी स्थान से अपना टिकट बुक करने की सुविधा मिली है. यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप शुरू करने का उद्देश्य डिजिटल टिकटिंग मोड और सेल्फ टिकटिंग को बढ़ावा देना. इसके साथ यह सुनिश्चित करना है कि यात्री कतार में लगे बगैर टिकट खरीत सकें.

ऐप के इस्तेमाल से परेशानियों की छुट्टी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक रोहित मालवीय नें अनारक्षित टिकट को लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से विशेष अपील की है. इसके तहत यात्री मोबाइल टिकटिंग ऐप से जुड़े हितों का लाभ उठाने की सलाह दी गई. इस प्रणाली से टिकट बुक करने से कई समस्याओं से निजात मिल सकती है. लाइन में खड़े होने का झंझट, टाइम की बचत, अनावश्यक परेशानी से बचाव, जेब कतरों से सुरक्षा, खुले पैसे नहीं होने पर उत्पन्न समस्या सहित कई तरह की समस्या से बचा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: गैंगवार की साजिश को भरतपुर पुलिस ने किया नाकाम, कृपाल जघीना गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग
'जो लोग शामिल थे उनका एनकाउंटर हो', टाइगर श्रॉफ गोलीकांड पर BJP नेता ने की मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget