एक्सप्लोरर

कोटा में सामूहिक विवाह सम्मेलन, कुरैशी समाज ने फिजूलखर्ची से बचने के लिए की अनूठी पहल

Qureshi Samaj Mass Marriage Ceremony: कुरैशी समाज का 16वां इज्तेमाई निकाह (सामूहिक विवाह सम्मेलन) शनिवार को दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा.

Kota News Today: कुरैशी समाज का 16वां इज्तेमाई निकाह (सामूहिक विवाह सम्मेलन) शनिवार (1 जून) को दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा. इसमें समाज के 81 जोड़ों के निकाह ऐहतमाम किया जाएगा. इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

कुरैशी इज्तेमाई निकाह सम्मेलन के प्रवक्ता सोनू कुरैशी उप महापौर नगर निगम कोटा ने बताया कि हमारे समाज की तरफ से यह सामूहिक फैसला लिया गया है. इसका उद्देश्य फिजूलखर्ची को रोकना और बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की मंशा है. उन्होंने कहा कि समाज ने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जिससे समाज अब धीरे- धीरे आगे बढ़ रहा है.

समाज के सभी लोग करते हैं यहां शादी
सोनू कुरैशी ने बताया कि समिति की ओर से सभी जोड़ों को काफी उपहार दिए जाएंगे, जिससे वह अपनी आगे की जिंदगी आराम से गुजर बसर कर सकें. उन्होंने कहा कि कुरैशी समाज का यह इज्तेमाई निकाह अपने आप में एक मिसाल है. 

समाज के सभी लोग चाहे वह गरीब हो या अमीर हो सामूहिक विवाह सम्मेलन में ही अपना निकाह करता है. सोनू कुरैशी ने बताया कि इस समारोह में ना तो बैंड बाजे बजाए जाते हैं और ना ही डीजे बजता है. उन्होंने कहा कि इस दौरान दूल्हा अपनी जिंदगी के सबसे यादगार पलों में से एक के दौरान घोड़ी पर भी नहीं चढ़ता है.

मशहूर कैथून की बनेगी शाही कढ़ी 
सोनू कुरैशी ने कहा कि इस आयोजन में 20 हजार से अधिक लोग शिरकत कर दुल्हा दुल्हन को अपनी दुआओं से नवाजेंगे. इस दौरान मेहमानों के लिए 6 बड़े कड़ाव में शाही कढ़ी बनाई जाएगी. शाही कढ़ी कैथून के मुस्लिम रजा द्वारा बनाई जाएगी. यह कढ़ी देशभर में अपने जायके के लिए जानी जाती है. 

इसके साथ ही 800 क्विंटल मावा से मिठाई बनेगी.  जिसमें 400 किली बेसन से पकवान बनेंगे. 4 टन आटा का इस्तेमाल होगा. सोनू कुरैशी ने बताया कि गर्मी को देखते हुए पूरे पांडाल में फव्वारे लगाए गए हैं. 

सामूहिक शादी समारोह 200 जंबो कूलर से गर्मी से राहत मिलेगी. इस सम्मेलन में मुस्लिम समाज ही नहीं अन्य समाज के लोग भी दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचते हैं. 

ये भी पढ़ें: जोधपुर में मतगणना की तैयारियां पूरी, सबकी निगाहें 4 जून को आने वाले परिणाम पर टिकीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले 4 युवकों के शव, परिवार में मातम
कोटा नहर हादसे ने छीना 4 परिवारों का चिराग, 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget