एक्सप्लोरर

कोटा से गायब छात्र बेंगलूरु में मिला, मोबाइल डिटेल और CCTV कैमरे की चेकिंग के बाद मिली लोकेशन

Rajasthan News: कोटा जंक्शन के CCTV कैमरे चेक किए गए, जहां छात्र के फुटेज मिले. इसके बाद बेंगलूरु की तरफ जाने वाली ट्रेन में तलाश करने के लिए विशेष टीम रवाना की गई, तब छात्र बेंगलूरु स्टेशन पर मिला.

Rajasthan Kota Missing Student Case: राजस्थान के कोटा (Kota) में कोचिंग करने वाले कुछ स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, इसके बाद भी माता-पिता जबरन उन्हें यहां पढाई करने के लिए भेजते हैं. ऐसे में बच्चे अच्छा रिजल्ट न ला पाने पर कोटा से बिना बताए कहीं चले जाते हैं. यहां अब तक ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया है.

कोटा में एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें कोचिंग स्टूडेंट का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, तो वह बिना बताए घर से चला गया. उसे अब बैंगलोर में सुरक्षित ढूंढा गया है. वहीं दूसरी और कुन्हाडी थाना क्षेत्र में एक कोचिंग छात्रा को उसकी मां ने डांटा तो वह घर छोड़कर चली गई और मुंबई पहुंच गई. इस मामले में भी पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कोचिंग स्टूडेंट को मुंबई से सकुशल डिटेन किया. वहीं एक छात्रा घर से चली गई थी, जिसे जयपुर से डिटेन किया गया है.

पुलिस की सतर्कता से मिला छात्र
शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गुमशुदा कोचिंग छात्र भरत को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है. उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, तो वह बिना बताए घर से भाग गया था. कुन्हाडी इलाके में रह कोचिंग छात्र भरत के बिना बताए घर से चले जाने के बाद परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसके बाद छात्र को जल्द ढूंढने के लिए दिलीप सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया. वहीं जांच के बाद टीम ने छात्र को बेंगलूरु रेलवे जंक्शन से डिटेन किया.

बता दें 2 जुलाई 2024 को थाना कुन्हाडी पर कोचिंग छात्र के पिता धुम्रपाल सिंह निवासी महोलिया थाना निगोही जिला शाहजापुर यूपी ने रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा भरत सुबह से उसके पीजी रुम से बिना बताए कही पर चला गया है. हम सब लोग उसको फोन कर रहे हैं, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है.

इसके बाद कोचिंग छात्र भरत की तलाश के लिए प्रयास शुरू किए गए. आस-पास में पूछताछ की गई तो पचा चला कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था. इस जानकारी के बाद प्रशासन ने विशेष टीमों का गठन किया, जिसके बाद रात भर कोटा शहर में छात्र को ढूंढा गया, लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला. इसी दौरान सूचना मिली की छात्र कोटा जंक्शन पर देखा गया. तभी छात्र के मोबाइल की डिटेल प्राप्त कर उसके पुराने मित्रों और परिजनो से पूछताछ की गई.

कोचिंग में भी छात्र के बारे में जानकारी प्राप्त की गई. कोटा जंक्शन के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए, जहां छात्र के फुटेज मिले. इसके बाद  कोटा जीआरपी और आरपीएफ को छात्र के हुलिए के बारे में बताया गया. छात्र को तलाश करने के लिए पुलिस टीमों को रवाना किया गया. वहीं  बेंगलूरु की तरफ जाने वाली ट्रेन में तलाश करने के लिए विशेष टीम रवाना की गई. इस दौरान छात्र को बेंगलूरु स्टेशन पर सलामत डिटेन कर लिया गया.  

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा, सवारियों से भरी रोडवेज बस ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत औऱ 20 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget