एक्सप्लोरर

कोटा मेडिकल कॉलेज में हुआ अंगदान जागरूकता कार्यक्रम, डॉक्टर्स ने किया स्टूडेंट्स से संवाद

Kota Organ Donation campaign: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को अंगदान के बारे में जागरूक किया गया. कोटा मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों ने स्टूडेंट से खुलकर अंगदान को लेकर बात की.

Rajasthan News: कोटा में रक्तदान को लेकर शहर में बेहद अधिक जागरुकता है. इसके साथ ही नेत्रदान क्षेत्र में भी कोटा में अच्छा काम हो रहा है और राजस्थान में अधिकांश नेत्रदान भी यही से प्राप्त किए जा रहे हैं. इस बार कोटा ने ऑर्गन डोनेशन के लिए पहल की है. मेडिकल कॉलेज कोटा की ओर से अंगदान जागरूकता को लेकर अलग-अलग स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं.

इन प्रयासों के तहत कोचिंग स्टूडेंट्स को भी जागरूक किया जा रहा है. मेडिकल कॉलेज कोटा की ओर से कोचिंग स्टूडेंट के लिए अंगदान जागरूकता को लेकर डॉक्टरों ने स्टूडेंट्स से संवाद किया. कोटा मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशलिटी यूनिट के अधीक्षक और यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन और नेफ्रोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास खंडेलिया ने स्टूडेंट्स से खुलकर अंगदान को लेकर बात की.

अंग प्रत्यारोपण की शुरूआत भगवान गणेश से मानी जा सकती है

डॉ. नीलेश जैन ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में भारत का इतिहास बहुत पुराना है. अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के उदाहरण के रूप में भगवान गणेश से शुरूआत मानी जा सकती है. सुश्रुत के रूप में भी भारतीय इतिहास सर्जरी में विशेषज्ञता को प्रदर्शित करता है.

इतना समृद्ध इतिहास होने के बावजूद आज हम अंगदान के क्षेत्र में दुनिया में सबसे पीछे वाले देशों में शामिल हैं. हमें जागरूकता के माध्यम से लोगों के जीवन को बचाने का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करना है.

अंगदान होगा तो वह मरने के बाद भी जीवित रहेगा

डॉ. विकास खंडेलिया ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से कहा कि जीवित तथा ब्रेन डेड दोनों तरह से अंगदान किए जा सकते हैं. मृत व्यक्ति के अंग यदि किसी के काम आते हैं तो वो मरने के बाद भी किसी के लिए जीवन देने का काम करता है और उसके शरीर में जीवित भी रहता है.

सबसे अधिक अंगदान स्पेन में, भारत में बहुत कम

दुनिया में स्पेन में सर्वाधिक अंग दान होते हैं, वहीं भारत सबसे अंतिम देशों में शामिल है. देश में हर वर्ष 5 लाख व्यक्तियों की मौत ऑर्गन फेलियर के कारण होती है. वहीं डेढ़ लाख व्यक्तियों की मौत दुर्घटनाओं में होती है. यदि अंगदान होता है तो हजारों लोगों को नया जीवन दिया जा सकता है.

डॉ. खंडेलिया ने कहा कि आप सभी स्टूडेंट्स एक संदेश वाहक के रूप में समाज से जुड़े हुए हैं. अपने मित्रों और परिजनों को इस बारे में बताएं. रक्तदान की तरह ही अंगदान करके किसी का जीवन बचाने के लिए आगे आएं. इस तरह के कार्यक्रम अब लगातार आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकी लोगों में जागरुकता आए.

ये भी पढ़े: क्या थप्पड़ मारने वाली स्पाइसजेट क्रू मेंबर के साथ हुई थी अभद्रता? अब वकील कर रहे ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget