एक्सप्लोरर

कोटा में फिर शुरू होगी गेट कीपर ट्रेनिंग, नियमों का उल्लंघन हॉस्टल को पड़ेगा भारी

Kota News: कोचिंग स्टूडेंट के आसपास रहने वाले कर्मचारी, हॉस्टल मालिक, मेस संचालक, वार्डन सहित अन्य लोगों को गेट कीपर टेनिंग एक बार फिर दी जायेगी. ट्रेनिंग का पहला चरण प्रभावी रहा था.

The Second Phase Of Gate Keeper Training: कोटा में गेट कीपर ट्रेनिंग का दूसरा चरण 19 जून से शुरू हो रहा है. इस दौरान प्रशासन की टीम हॉस्टल संचालन के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों की पालना को परखेगी. नोडल अधिकारी सुनीता डागा ने बताया कि गेट कीपर ट्रेनिंग का पहला चरण प्रभावी रहा. हॉस्टल संचालकों, स्टाफ, कोचिंग फैकल्टीज  की ट्रेनिंग कराई गयी. हॉस्टल्स में मापदण्ड पूरे करवाने के प्रयास किए गये.

अभी भी कोचिंग और हॉस्टल व्यवस्थाओं से जुड़े सैंकड़ों लोगों की गेट कीपर ट्रेनिंग नहीं हो सकी है. दूसरे चरण में नए शेड्यूल बनाकर गेट कीपर ट्रेनिंग दी जाएगी. सभी हॉस्टल और कोचिंग संचालकों को ज्यादा से ज्यादा लोगों की ट्रेनिंग करवाने का आदेश दिया गया है. प्रशासन की तरफ से निर्धारित मापदण्डों की पालना अभी भी बड़ी संख्या में हॉस्टल्स नहीं कर रहे हैं. गेट कीपर ट्रेनिंग के तहत प्रशासन की टीम हॉस्टल्स में जांच अभियान चलाएगी.

हॉस्टल पर रहेगी प्रशासन की नजर 

जांच के दौरान कमियों पाये जाने पर हॉस्टल्स संचालक के खिलाफ कार्रवाई भी होगी. हॉस्टल्स में एंटी हैंगिंग डिवाइस, मूलभूत सुविधाओं को परखा जायेगा. प्रशासन कोचिंग के लिए कोटा आये बच्चों को परेशान नहीं होने देगा. बता दें कि कोटा में इंजीनियर-डॉक्टर बनने का सपना लिये हजारों की संख्या में छात्र पहुंचते हैं.

कोचिंग छात्रों में बढ़ती सुसाइड की प्रवृत्ति देख प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है. ट्रेनिंग हॉस्टल के कर्मचारी, मालिक, मैस संचालक, वार्डन, गेटकीपर तक को दी जायेगी. प्रशासन ने गेट कीपर ट्रेनिंग के लिए नोडन अधिकारी की तैनाती की है. प्रशासन की टीम हॉस्टल में जाकर दिशा निर्देशों की पालना की जांच करेगी. 

Eid Mubarak: भारत-पाक सीमा पर 'ईदमुबारक' के साथ बंटीं मिठाइयां और शुभकामनाएं, सामने आईं खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget