एक्सप्लोरर

NEET स्टूडेंट्स को कोटा कलेक्टर ने दिया बड़ा संदेश, कहा- 'मां-बाप को जरूर दें समय क्योंकि...'

Kota Coaching Students: कोटा में पूरे देश के कोने-कोने से स्टूडेंट्स अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहुंचते हैं. इन स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने के लिए जिला कलेक्टर लगातार उनके बीच पहुंच रहे हैं.

Kota Collector in Coaching Centre: कोटा जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी कोचिंग स्टूडेंट्स से लगातार संवाद बनाए हुए हैं. कभी कलेक्टर मैस में पहुंचते हैं तो कभी छात्रों की क्लास में जाकर सफलता के टिप्स देते हैं. डॉ रविन्द्र गोस्वामी स्टूडेंट्स के साथ अपने अनुभव सांझा कर उन्हें मोटिवेट करते हैं. इस बार कलेक्टर कोटा के एक कोचिंग क्लास में पहुंचे और कोटा में बिताए अपने दिनों के बारे में छात्रों को बताया. 

जिला कलेक्टर एक बार फिर एक शिक्षक के रूप में जवाहर नगर में मौजूद सत्यार्थ कैम्पस में नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे. उन्होंने स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारियों के कुछ बेसिक टिप्स देने के साथ-साथ माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ नियमित संवाद करने के लिए भी प्रेरित किया. इसके साथ ही पढ़ाई के दौरान, उन्होंने जो फेस किया और उसका समाधन कैसे निकाला उस बारे में छात्रों को बताया.

हर सवाल को 2 बार पढ़ें- कलेक्टर गोस्वामी

जिला कलेक्टर ने स्टूडेट्स से कहा कि परीक्षा में कई सवाल सिर्फ स्टूडेंट्स को कन्फ्यूज करने के लिए बनाए जाते हैं, ये सवाल हमें पढ़ने में बहुत आसान लगते हैं और हम गलतियां कर बैठते हैं. ऐसे में मेरा आप सभी को सुझाव है कि जो सवाल एक बार पढ़ते ही समझ आ जाए, फिर भी उसे दो बार जरूर पढ़ें. मैं तो सवालों को अंडरलाइन करके पढ़ता था ताकि अंत तक पढ़ सकूं. इसके साथ ही टेस्ट पेपर्स नियमित रूप से हल करते रहें. 

'परिजनों से अपनी प्रॉब्लम्स जरूर करें शेयर'

रविन्द्र गोस्वामी ने स्टूडेंट्स से बातचीत करते हुए बताया कि रोजाना अपने पेरेंट्स से बात किया करो. मैं आज भी सबसे पहला कॉल पापा-मम्मी को ही करता हूं. उन्हें रोज अपने दिन के बारे में बताता हूं. आपने क्या पढ़ा, क्या समझ आया, क्या समझ नहीं आया, सब कुछ उनसे शेयर करो. आपके सब्जेक्ट की बातें उन्हें समझ न आएं, लेकिन आपकी समस्या का समाधान वो जरूर दे सकते हैं.

कलेक्टर गोस्वामी ने आगे अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि मैं भी पेरेंट्स को अपनी प्रॉब्लम्स बताता था. एक बार मैंने पापा से कहा कि तीन-चार दिन से लगातार कोशिश के बाद भी मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा तो इस पर पापा ने मुझे सुबह नहाकर रोजाना भगवान का पूजा कर पढ़ाई करने को कहा. मैं इस बात को आज भी फॉलों करता हूं. ऐसा हो सकता है कि आपकी समस्या का समाधान आपके परिजन कुछ अलग तरीके से बताएं, लेकिन ये तय है कि आपकी समस्या का समाधान उनके पास हैं, क्योंकि वो आपको अच्छी तरह से जानते हैं कि आप किस परिस्थिति में क्या कर सकते हैं.

'ये मत कहो कि टाइम नहीं मिलता'

कलेक्टर ने एक स्टूडेंट के सवाल पर कहा कि ये मत कहो कि टाइम नहीं मिलता. हमें 10-15 मिनट का टाइम कभी भी मिल सकता है, ये हम पर निर्भर करता है कि हम सोशल मीडिया को टाइम देना चाहते हैं या माता-पिता से बात करने को प्राथमिकता देते हैं. समय निकालकर माता-पिता से बात करने की आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. इससे पूर्व भी जिला कलेक्टर डिनर विद कलेक्टर के माध्यम से कई बार कोचिंग स्टूडेंट्स के साथ भोजन करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: जोधपुर के थाने में नहीं दर्ज हुई ससुराल वालों के उत्पीड़न की शिकायत, कहा- 'तुम अपने दहेज का...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जयपुर में जश्न, शहीद स्मारक पर फिल्मी गानों पर थिरके युवा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget