एक्सप्लोरर

कोटा में ओम बिरला ने 'एक पेड़ मां के नाम' का अभियान किया शुभारंभ, लगवाए 5000 से ज्यादा पौधे

Kota News: कोटा में 'मां के नाम' अभियान के तहत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पौधारोपण किया. इस अभियान में 5000 से अधिक पौधे लगाए गए. बिरला ने मां की तरह पेड़ों की देखभाल करने का आह्वान किया.

OM Birla In Kota: कोटा में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में अनंतपुरा स्थित लव कुश वाटिका परिसर में पौधारोपण कर "मां के नाम" अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, नगर निगम, यूआईटी व वन अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे.

ओम बिरला ने बरगद का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की, वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर व भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने भी पौधे रोपे. इसके बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों ने परिसर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया और 5000 से अधिक पौधे रोपे. कार्यक्रम के दौरान वन अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण के महत्व पर जोर दिया, वहीं ऊर्जा मंत्री ने भी इस वर्ष पड़ रही भीषण गर्मी का जिक्र करते हुए पौधारोपण का आग्रह किया.

विधानसभा, वार्ड, ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए पेड़
बिरला ने कहा कि सभी संस्थाएं, व्यक्ति, ग्रामीण, गरीब, अमीर सभी तरह के लोग किस तरह से अपनी जिंदगी को पर्यावरण के अनुकूल जीते हैं, हमे पर्यावरण के अनुकूल जीवन जीना होगा. उन्होंने कहा कि यह संसदीय क्षेत्र जीवंत इलाका है. जहां के लोगों ने कई मामलों में सामाजिक जागरूकता दी है. सामाजिक सेवा करने का संकल्प और समर्पण भी हो और इसीलिए इतनी बड़ी संख्या में संकल्प और विचार के साथ आने वाले समय के अंदर देश में सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने संसदीय क्षेत्र, विधानसभा, वार्ड, पंचायत में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ लगाएं.

भारत ने विश्व को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
ओम बिरला ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को एक संदेश दिया है कि पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली जीएं. इस संदेश को लेकर दुनिया के अधिकतर देश चल रहे हैं, इस विचार को लेकर के चल रहे हैं.  जी-20 का सम्मेलन दिल्ली में हुआ था. दुनिया के सभी सांसद वहां पर आए थे और स्पीकर सभापतियों ने संकल्प के साथ पर्यावरण का संदेश दिया. असंतुलित पर्यावरण से पूरी दुनिया प्रभावित है. इस विषय पर दुनिया को सामूहिकता के साथ काम करना होगा.

मां की तरह युवा पेड़ को बडा करें
बिरला ने कहा कि कॉलेज के स्टूडेंट और युवाओं के मन में विचार आना चाहिए कि हमारे माता पिता ने हमें पैदा किया. अच्छी शिक्षा, संस्कार, विचार दिए, साथ ही हम समाज को कुछ दे सके ऐसा हमें बनाया है, हमें भी अपनी मां के लिए जिस तरीके से मां हम सबको संस्कार देती है पालती है और उसके साथ साथ जीवन जीने की राह बताती है हर चुनौतियों के अंदर समाधान का रास्ता बताती है. इसी तरीके से हमारी संस्कृति ने धरती मां सो मां माना है. भारत की संस्कृति में पेड़ों की पूजा की जाती है और इसीलिए हमारा भी यह संकल्प होना चाहिए कि जिस तरह से हमारी मां ने हमें बडा किया वैसे ही हमें पौधे को वृक्ष बनाना है.

घर-घर पेड़ लगाने का अभियान हो 
बिरला ने आव्हान किया कि हम सभी अपने घर, पार्क, सार्वजनिक स्थान, मंदिर में एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाए, यह संदेश घर-घर जाना चाहिए. हमारी लाइफ स्टाइल भी पर्यावरण के अनुकूल हो हम हमारे जीवन के हर क्षण को पर्यावरण के अनुकूल जिएंगे तो आने वाली पीड़ी को कुछ दे पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Kota: लोकसभा स्पीकर बनने के बाद पहली बार कोटा पहुंचे ओम बिरला, 16 घंटे तक चला स्वागत का सिलसिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget