एक्सप्लोरर

Kota News: लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो सकता है कोटा एयरपोर्ट का काम, इन वजहों से लटकी रही परियोजना

Kota Airport News: कोचिंग सेंटरों का हब माने जाने वाले कोटा में लंबे समय से एयरपोर्ट की मांग की जा रही है. पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में इसको लेकर फंड भी मंजूर किए गए लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया.

Kota News: वर्ष 2023 अलविदा होने जा रहा है, कोटा (Kota) को जहां कुछ सौगातें मिली वहीं कई काम जो महत्वपूर्ण थे, जिनकी मांग सालों से की जा रही थी, उन मांगों को पूरा नहीं किया जा सका. कोटा की सबसे महत्वपूर्ण और सबसे पुरानी मांग एयरपोर्ट की है जो कांग्रेस सरकार के पांच साल बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हुई. कांग्रेस सरकार ने कोटा में प्रस्तावित नवीन ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए 75.80 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की थी. वहीं, माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले काम शुरू हो सकता है.

नवीन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट क्षेत्र में ईएचवी पावर लाइनों को शिफ्ट करवाने के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रावधान को भी स्वीकृति दी थी, लेकिन उसके बाद यहां कुछ नहीं हुआ और आपसी विवाद में एयरपोर्ट पूरे पांच साल अटका रहा. सरकार ने जाते-जाते राहत तो दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

एयरपोर्ट के लिए 120 करोड़ रुपये की मंजूरी
प्रस्ताव के अनुसार ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से संबंधित कार्यों के लिए कुल 120.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 45 करोड़ रुपये नगर विकास न्यास कोटा के जरिए जबकि शेष 75.80 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे. साथ ही एयरपोर्ट क्षेत्र में आ रही ईएचवी पावर लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य पावर ग्रिड कॉपोर्रेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जाएगा. इस कार्य के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के आरओई से खर्च किए जाएंगे. अब नई सरकार से फिर एक बार आस जगी है.
 
लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो सकता है कोटा एयरपोर्ट का काम  
वर्ष 2023 में कोटा को नया एयरपोर्ट नहीं मिला लेकिन अब कोटा को पूरी उम्मीद है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयास रंग लाएंगे और जल्द ही वर्ष 2024 में खुशखबरी मिलेगी. संभावना यह भी जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले काम शुरू हो जाएगा. लोकसभा चुनाव में बीजेपी के पास यह बड़ा मुद्दा होगा जिसे भुनाया जा सकता है. 

कोटा कोचिंग हब इसलिए भी एयरपोर्ट जरूरी 
कोटा में प्रतिवर्ष ढाई लाख के करीब बच्चे आते हैं और उनके माता-पिता परिजन यहां आते रहते हैं. देश के कोन-कोने से बच्चे यहां आते हैं. यहां आने के लिए वे सड़क और रेल यातायात का सहारा लेते हैं. एयरपोर्ट बन जाने से उन्हें और सुविधा होगी. कोचिंग के साथ ही डीसीएम, थर्मल, सीएफसीएल, रावतभाटा अणु पावर प्लांट, बूंदी का पर्यटन, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के कारण एयरपोर्ट यहां की जरूरत बन गई है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: जोधपुर में स्वयंसेवक युवाओं ने की तालाबों की सफाई, आम नागरिकों को दिया जागरूकता का संदेश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget