एक्सप्लोरर

दिल्ली कोचिंग हादसे से सबक, कोटा में बेसमेंट में चल रही कई लाइब्रेरी पर कार्रवाई, प्रशासन ने जड़ा ताला

Rajasthan News: कोटा में प्रशासन ने एक्शन लेते हुए बेसमेंट में चल रही कई लाइब्रेरियों को बंद करवा दिया और वहीं कई लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Kota News: दिल्ली में बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी में पानी भरने से वहां मौजूद तीन विद्यार्थियों की मौत के बाद देशभर में इस लापरवाही का तीखा विरोध किया जा रहा है. कोटा में भी लाखों स्टूडेंट आते हैं और यहां भी स्टूडेंट की जान जोखिम में डाली जा रही है, ऐसे में प्रशासन ने एक्शन लेते हुए कोटा में बेसमेंट में चल रही कई लाइब्रेरियों को बंद करवा दिया और कई लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

इसके अतिरिक्त बेसमेंट में कई जगह मैस, कोचिंग और रेस्टोरेंट भी चलाए जा रहे हैं. उनके खिलाफ भी एक्शन के मूड में कोटा प्रशासन दिखाई दे रहा है. सोमवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम आयुक्त कोटा उत्तर एवं दक्षिण के आदेश और निर्देशों की पालन में नगर निगम कोटा उत्तर /दक्षिण की फायर टीम द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास के नेतृत्व में तीन टीम बनाकर यह कार्रवाई की गई है. राकेश व्यास ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे और बच्चों की जान जोखिम में नहीं डालने देंगे.

लाइब्रेरी में आ रहा था नाले का पानी

कोटा में पिछले तीन दिन से बरसात हो रही है और कोटा का जवाहर नगर क्षेत्र में हमेशा पानी भर जाता है, ऐसे में जब अग्निशमन अधिकारियों की टीम जवाहर नगर के एक लाइब्रेरी में पहुंची तो वहां पानी था. इसके साथ ही बाहर निकलने का रास्ता भी छोटा था, ऐसे में यदि पानी आता है या आग लगती है तो लोगों को सुरक्षित निकालना मुश्किल हो जाता है. 

अग्निशमन अधिकारी अमजद खान, अग्निशमन अधिकारी अजहर खान , सहायक अग्निशमन अधिकारी सीता चोबदार द्वारा जवाहर नगर डिस्टिक सेंटर, लैंडमार्क सिटी, कोरल पार्क एवं राजीव गांधी नगर में संयुक्त कार्रवाई कर बेसमेंट में बनी लाइब्रेरियों का निरीक्षण किया.

करीब एक दर्जन ऐसे भवन जो बेसमेंट में संचालित किया जा रहे हैं उनके संबंधित भवन मालिक को मौके पर ही बुलाकर लाइब्रेरी को बंद करवाया गया एवं पाबंद किया गया कि यदि दोबारा लाइब्रेरी संचालित की जाती है तो नगर निगम कोटा उत्तर एवं दक्षिण द्वारा लाइब्रेरी के भवन को सीज कर दिया जाएगा. दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट क्षेत्र में पानी भरने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: 'कुंडेश्वर महादेव मंदिर' का क्यों पड़ा यह नाम? हर साल बढ़ रहा शिवलिंग का आकार, जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget