एक्सप्लोरर

राजस्थान की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, गोविंद सिंह डोटासरा ने बनाई ये रणनीति

Rajasthan By Election 2024: राजस्थान की 6 विधानसभा सीटों पर आने वाले दिनों में उपचुनाव होने हैं. इन सभी सीटों पर जीत के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं.

Rajasthan Bypoll Election 2024: कांग्रेस ने राजस्थान में होने वाले उपचुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी है. इसी क्रम में अब प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बैठक की है. इसमें गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा क्षेत्र देवली- उनियारा और खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें सक्रिय करने और आमजन को पार्टी के साथ जोड़ने की बात कही है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सुझाव भी लिया. 

संगठनात्मक सक्रियता के लिए पार्टी नेताओं को निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्र में मंडल और ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर बूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को सक्रिय करें. इसके साथ ही बीएलए की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिए जाने की बात कही है.

डोटासरा ने दिये निर्देश
अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "नेताओं और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय होकर आम जनता से संवाद कर राजस्थान की बीजेपी सरकार और केंद्र सरकार की विफलताओं को आमजन के बीच उजागर करना होगा." 

उन्होंने कहा कि मंडल और ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए के लिए ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी में स्थान प्रदान किया जाएगा. 

गोविंद सिंह डोटासरा ने देवली-उनियारा और खींवसर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां प्रदान की. इस मौके पर उन्होंने 7 दिन में निर्देशों की पालना में रिपोर्ट देने को कहा है.

कल होगी इनकी बैठक
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि कल सुबह 10 बजे विधानसभा क्षेत्र झुंझुनू के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक होगी. उसके बाद दोपहर 3 बजे दौसा के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक ली जाएगी. 

बैठक में विधानसभा उप-चुनाव के लिए संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए गठित चार सदस्यीय समिति के सदस्यों के साथ ही क्षेत्र के स्थानीय प्रमुख कांग्रेसजन बैठक में भाग लेंगे. 

खींवसर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज बैठक में फीडबैक के आधार पर खींवसर विधानसभा क्षेत्र के खींवसर ब्लॉक ए और खींवसर ब्लॉक बी के ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के आदेश जारी किया.

इसके साथ खींवसर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और खींवसर विधानसभा क्षेत्र के मंडल कांग्रेस कमेटियों का गठन कर अध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं. 

खींवसर ब्लॉक ए के अध्यक्ष पद पर पूसाराम आचार्य, खींवसर ब्लॉक बी के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र फिड़ौदा, कुचेरा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर इंसाफ खान को नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: जोधपुर में इंसानियत शर्मसार! एक ही दिन में तीन मासूमों के साथ दरिंदगी, कांग्रेस ने दी ये चेतावनी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget