एक्सप्लोरर

Karwa Chauth Vrat 2022: करवा चौथ के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें- कैसे बढ़ेगा पति-पत्नी में प्यार?

Karwa Chauth 2022: सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन किसी को भी सफेद चीज देने से बचें. जैसे सफेद पुष्प, सफेद कपड़े, दही, दूध, चावल, मिठाई, नारियल आदि. सफेद रंग चंद्रमा का कारक माना जाता है.

Karwa Chauth 2022: इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth) पर विशेष संयोग बन रहा है, क्योंकि इस दिन लक्ष्मी योग, सिद्धि योग, बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग के साथ कृतिका और रोहिणी नक्षत्र भी रहेंगे. चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे और इस दिन रोहिणी नक्षत्र का होना बहुत शुभ माना जाता है. शुभ मुहूर्त कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर की मध्य रात्रि 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी, जो कि 13 अक्टूबर को रात 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी. ऐसे में करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त इस दिन शाम 5 से 6 बजे तक रहेगा. करवा चौथ पर आप कुछ प्रयोग कर सकत हैं, जिससे पति और पत्नी के बीच चल रही कड़वाहट खत्म होकर प्रेम और बॉन्डिंग में बदल जाएगी. आइए वो प्रयोग जानते हैं.
 
पंडित सुरेश श्रीमाली ने बताया कि इसके लिए आप सूर्य अस्त से पहले एक लाल वस्त्र में 11 गोमती चक्र, अपने पति की हाइट के बराबर लाल धागा जो सिंदूर में डुबा हुआ हो, उसे लेकर पोटली बनाएं और पोटली बांधते समय आपके जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए मां करवा चौथ से प्रार्थना करें. इस पोटली को अपने मंदिर में रख दें और अगली करवा चौथ पर बहते जल में प्रवाहित कर दें. फिर 11 द्रुवा गणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश को अर्पित करें. घर आते समय गौ माता को गुड़ और हरा चारा खिलाएं. इस प्रयोग को करने से मैरिज लाइफ में चलने वाली समस्या दूर होगी और आपके घर में सुख समृद्धि का वास रहेगा.
 
 
अब जानिए वो पांच काम जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए...
  • इस दिन महिलाएं किसी का भी अपमान करने और वाद-विवाद से बचें और कटु वचनों का प्रयोग न करें. मान्यता है कि इससे व्रत का फल नहीं मिलता.
  • करवा चौथ पर व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन काले या सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनें. इन रंगों से नकारात्मकता बढ़ती है, जिससे पूजा करते समय व्यवधान आता है.
  • सुहागिन महिलाएं इस दिन किसी को भी सफेद चीज देने से बचें. जैसे सफेद पुष्प, सफेद कपड़े, दही, दूध, चावल, मिठाई, नारियल आदि. सफेद रंग चंद्रमा का कारक माना जाता है, सफेद चीज का दान देने से चंद्रमा का शुभ फल नहीं मिलता है.
  • व्रत करने वाली महिलाएं कैंची, सुई आदि नुकीली चीजों का प्रयोग करने से बचें.
  • इस दिन महिलाएं सुहाग की साम्रगी नहीं फेंके. अगर खराब हो गया है तो उसे निकाल कर अलग रख दें, जिससे की बाद में उसे विसर्जित किया जा सके, लेकिन सुहाग सामग्री का अनादर न करें.

ये भी पढ़ें- Bharatpur News: जलभराव से घरों के अंदर कैद होने को मजबूर लोग, शख्स ने CM हेल्पडेस्क पर किया ये मैसेज

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget