एक्सप्लोरर

Karanpur Election Results: राजस्थान फतह के बाद क्या करणपुर भी जीत पाएगी BJP या कांग्रेस कर देगी खेला? आज आएंगे नतीजे

Karanpur Election Results 2024: कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के चलते 25 नवंबर को करणपुर में मतदान नहीं हो सका था. यहां 5 जनवरी को वोटिंग हुई है, जिसके नतीजे आज यानी सोमवार को आ रहे हैं.

Karanpur Vidhan Sabha Result 2024: श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर हुए मतदान का आज यानी सोमवार को नतीजा आएगा. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की नई नवेली सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए भी लिटमस टेस्ट से कम नहीं है. आम आदमी पार्टी के लिए भी विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राज्य में संभावना तलाशने के लिए बड़ा दिन है. यहां मुकाबला इन्हीं तीनों दल के बीच त्रिकोणीय बना हुआ है. करणपुर के रण में कुल 12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं. पांच जनवरी को करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था और कुल 81.38 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. अब उनके परिणाम का दिन है.  

कुछ ऐसी है तैयारी 

मतगणना में EVM के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं. पोस्टल बैलेट के लिए 2 और ETPBMS के लिए एक टेबल निर्धारित की गई है. सुरक्षा घेरे का पहला स्तर मतगणना परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि से शुरू होगा. जिसे पैदल यात्री क्षेत्र के रूप में सीमांकित किया जाएगा. इस परिधि के भीतर किसी भी वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी. इस क्षेत्र की बैरीकेडिंग की जाएगी. इसके बाद सबसे भीतरी घेरा मतगणना हॉल के दरवाजे पर होगा. इसका संचालन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा किया जाएगा. इस स्तर पर कड़ी तलाशी की व्यवस्था होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन और अन्य निर्दिष्ट वस्तुएं मतगणना हॉल के अंदर न ले जा सके. सख्त तैयारी की गई है. क्योंकि, इस परिणाम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. 

कैसा है यहां का समीकरण  

करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 249 मतदान केंद्र हैं. छह दिसंबर तक यहां 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता थे. इस विधानसभा में पांच जनवरी को मतदान हुआ और आज मतगणना होगी. यहां पर वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में नोटा को 8500 मत मिले थे. कांग्रेस के गुरमीत सिंह कुन्नर को 73,896 मत मिले थे. बीजेपी के सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को 44,099 मत मिले और निर्दलीय पृथ्वीपाल सिंह को 45,520 मत मिले थे. वहीं महेंद्र कुमार निदर्लीय थे उन्हें 15,782 मत मिले थे. ऐसे में यहां पर सबने अपनी ताकत झोंक दी है.

क्यों हुई मतदान में देरी

राजस्थान में 25 नवंबर को 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, जिनके नतीजे 3 दिसंबर को आ गए. करणपुर विधानसभा सीट इकलौती थी, जिसपर वोटिंग नहीं हो सकी थी. दरअसल करणपुर से विधायक और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन होने के चलते करणपुर में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे. राज्य की बाकी बची 199 सीटों में से 115 पर जीत दर्ज करते हुए बीजेपी ने राज्य में अपनी सरकार भी बना ली है. कुन्नर के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनके बेटे रूपेंद्र कुन्नर को करणपुर से उम्मीदवार बनाया है.

बिना चुनाव लड़े टीटी बने मंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी ने राजस्थान में जो मंत्रिपरिषद बनाया है, उसमें सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भी जगह दी गई है. सुरेंद्र पाल सिंह करणपुर विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार भी हैं. चुनावी नतीजों के पहले ही उन्हें मंत्री बनाए जाने से नाराज कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध करती रही. कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने करणपुर चुनाव में लाभ पाने के इरादे से ऐसा किया है. वहीं टीटी का कहना है कि वो पहली भी मंत्री रह चुके हैं तो इसबार भी मंत्री बनाया जाना कोई नई बात नहीं है. 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने की इस समाज की तारीफ, कहा- 'आजादी के आंदोलन से स्वाधीनता के बाद...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget