एक्सप्लोरर

Karanpur Election 2023: करणपुर विधानसभा सीट पर मतदान कल, BJP ने झोंकी पूरी ताकत तो कांग्रेस स्थानीय नेताओं के भरोसे

Karanpur Assembly Elections: राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ने जैसे दूरी बना ली है. कांग्रेस ने 14 दिसंबर को करणपुर विधानसभा सीट चुनाव के लिए एक कमेटी बनाई थी.

Karanpur Assembly Elections 2023: राजस्थान में श्रीगंगानगर (Shri Ganga Nagar) जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर कल (5 जनवरी) को मतदान होगा. यहां कांग्रेस को अपने प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर के लिए साहुनभूति की उम्मीद है. वहीं बीजेपी ने अपने प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया है. आप को उम्मीद है कि उन्हें बीजेपी और कांग्रेस से अधिक मत मिलेगा. उनका प्रत्याशी पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भी दूसरे नम्बर पर था. इस बार पार्टी का सहयोग है.

रोचक बात यह है कि कांग्रेस की तरफ से अशोक गहलोत ने दिसंबर में दौरा किया था और सचिन पायलट भी उसी समय गए थे. नए साल पर न तो अशोक गहलोत गए और न ही सचिन पायलट पहुंचे. अब वहां के क्षेत्रीय नेताओं के भरोसे पार्टी है. हालांकि, दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा गए थे. जबकि बीजेपी के सभी दिग्गज नेता वहां पर डटे हुए हैं. 

कांग्रेस के दिग्गज दूरी बनाये हुए हैं

राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ने दूरी बना ली है. करणपुर एक बार अशोक गहलोत गए तो एक बार ही सचिन पायलट गए थे. उसके बाद से वहां पर क्षेत्रीय नेताओं के सहारे कांग्रेस पार्टी टिकी हुई है. कांग्रेस ने 14 दिसंबर को करणपुर विधान सभा सीट के चुनाव के लिए एक कमेटी बनाई थी. जिसमें 26 नेताओं को शामिल किया गया था. इसमें सात विधायक और कई पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शामिल हैं. इन्हीं नेताओं ने वहां पर अपनी ताकत झोंक दी है, जबकि दिग्गजों की उपस्थिति कम है. 

बीजेपी की तरफ से सीएम और डिप्टी सीएम 

बीजेपी ने सीएम भजनलाल शर्मा के साथ एक बड़ी मीटिंग वहां पर की थी. वहां पर डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने मोर्चा संभाला है. इतना ही नहीं बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनियां और अध्यक्ष सीपी जोशी ने वहां पर मीटिंग की है. इसके साथ ही बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर वहां पर कई दिनों से डटे हुए हैं. बीजेपी के सांसद और विधायक वहां पर डटे हैं. पार्टी ने अपने प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया है. बीजेपी को उम्मीद है कि वहां पर सरकार के साथ लोग जायेंगे और टीटी को जीत मिलेगी. वहीं आप ने अपने प्रत्याशी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. पृथ्वीपाल सिंह भी वहां पर डटे हुए हैं. अन्य बसपा और अन्य दलों के नेता वहां पर प्रचार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: RPSC Recruitment Exam: राजस्थान में भर्ती परीक्षा 7 जनवरी को, पेपर लीक से बचने के लिए प्रशासन अलर्ट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान जेल में गूंजेंगी शहनाइयां! पति की हत्या की दोषी महिला से शादी करेगा कैदी, HC की मंजूरी
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान पंचायत-निकाय चुनावों में देरी पर HC सख्त, आज होगी अहम सुनवाई, CEC-OBC आयोग के सचिव तलब
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल
राजस्थान विधानसभा में गूंजा राम मंदिर का मुद्दा, कांग्रेस विधायक के सवाल पर मचा बवाल
राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड
राजस्थान में महिला टीचर की बेशर्मी, 1000 रुपये गुमने पर छात्राओं से उतरवाए कपड़े, सस्पेंड

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget