एक्सप्लोरर

Bhiwani Murder Case: नासिर-जुनैद हत्याकांड में आरोपियों की संख्या बढ़कर हुई 30, चार्जशीट के बाद हुआ खुलासा

Junaid Nasir Murder Case: पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश किया है. इस बात का खुलासा हुआ है कि नासिर और जुनैद की हत्या में अभी 27 आरोपियों के खिलाफ अभी अनुसंधान लंबित रखा गया है.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले की पहाड़ी थाना क्षेत्र के घाटमीका गांव के नासिर और जुनैद का अपहरण कर उनकी बोलेरो गाड़ी में ही जलाकर उनकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू सैनी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था उसके बाद पुलिस ने रिंकू सैनी से पूछताछ और जांच में जुटाए साक्ष्य के आधार पर 8 आरोपियों के नाम फोटो सहित जारी किये थे. लेकिन काफी समय तक 8 आरोपियों में से कोई भी पुलिस की पकड़ में नहीं आया तो पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव द्वारा 8 आरोपियों पर 10-10 हजार का ईनाम घोषित कर दिया. अभी कुछ दिन पहले पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद 10-10 हजार के इनामी दो आरोपियों  गोगी निवासी भिवानी और मोनू राणा निवासी पलुवास भिवानी को गिरफ्तार कर लिया है. 

कोर्ट में चार्जशीट पेश की तब हुआ खुलासा 

पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश किया है तब इस बात का खुलासा हुआ है की नासिर और जुनैद की हत्या में अभी 27 आरोपियों के खिलाफ अभी अनुसंधान लंबित रखा गया है. कुछ आरोपियों के नाम FIR में शामिल है और कुछ अन्य आरोपी है जिनकी पुलिस जाँच में संलिप्तता नजर आई है जसे सीआरपीसी 173 (8) में पूर्ण किया जायेगा.  

Jodhpur Crime News: इलेक्ट्रिशयन ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक को मार डाला, कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा आरोपी

भरतपुर के गोपालगढ़ थाने में नासिर और जुनैद का अपहरण का मामला 15 फरवरी 2023 को दर्ज हुआ था और 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में दोनों के शव उनकी बोलेरो गाड़ी सहित जले मिले थे . इस मामले में पुलिस ने रिंकू सैनी को 17 फरवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था. रिंकू सैनी से पूछताछ में और पुलिस द्वारा किये गए अनुसन्धान में 8 आरोपियों के नाम फोटो सहित पुलिस ने जारी किये थे. हत्या के मुख्य आठों आरोपी फरार थे और पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे उसके बाद भरतपुर संभाग के आईजी गौरव श्रीवास्तव ने सभी 8 फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित कर दिया . पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दो आरोपियों मोनू राणा और गोगी को गिरफ्तार कर लिया. 

10 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर की पूछताछ 

पुलिस ने कोर्ट से दोनों आरोपियों को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो नासिर और जुनैद की हत्या करने व हत्या करने वाले आरोपियों की मदद करने में अन्य लोगों की भी संलिप्तता सामने आई है . पुलिस द्वारा पकडे गए तीनो मुख्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 120 बी ,147 ,148,149,201,302 ,364,365,367,368,435 में तीनों आरोपियों के खिलाफ कामां कोर्ट में चालान पेश किया है. 

इन आरोपियों के खिलाफ जांच लंबित 

पुलिस द्वारा नासिर और जुनैद की हत्या करने वाले तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई तब खुलासा हुआ की इन आरोपियों मोहित उर्फ़ मोनू मानेसर , श्रीकांत मरोड़ा ,अनिल मूलथान ,लोकेश सिंगला ,विकास आर्य ,विशाल जेवली उर्फ़ नटवर ,कालू उर्फ़ कृष्ण ,बादल ,शशिकांत ,देवी लाल ,भोलू ,नवनीत ,संजय परमार ,दीपक मतलोड़ा , आजाद आचार्य ,किशोर सैन , शिवम , तुषार उर्फ़ तन्नू ,राजवीर ,मनोज गुहाना ,योगेन्द्र आचार्य ,भोला सिलानी ,रमेश उर्फ़ मेस्सा सिसर , आशु जांगडा ,सुखविंद्र उर्फ़ सुक्खी ,प्रवेश बॉक्सर और रविंद्र उर्फ़ कालिया के खिलाफ अभी जांच लंबित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget