एक्सप्लोरर

विपक्ष के बयान पर राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल का पलटवार, 'सेना हमारी शान, झूठ बर्दाश्त नहीं'

Rajasthan News: राजस्थान के कानून मंत्री जोगराम पटेल ने विपक्षी दलों पर सेना का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर देश की एकता को कमजोर कर रहा है.

Rajasthan Politics: राजस्थान के कानून मंत्री जोगराम पटेल ने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों पर भारतीय सेना के मनोबल को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां सेना के पराक्रम और देश की अखंडता के खिलाफ नकारात्मक और झूठी बातें फैलाकर गलत काम कर रही हैं. सेना ने आतंकियों के ठिकानों को नष्ट करने में अदम्य साहस दिखाया है, जिस पर पूरे देश को गर्व होना चाहिए.

पटेल ने विपक्षी नेताओं के हालिया बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा, "ऐसे बयान पीड़ित परिवारों के दर्द को और बढ़ाते हैं. पीड़ित परिवारों ने स्वयं बताया है कि आतंकियों ने कायराना हरकत की. यह कहना कि धर्म के आधार पर गोली मारी गई, पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य है. विपक्ष से अपील की कि वे मजहब के नाम पर इस तरह की संवेदनशील घटनाओं को गलत तरीके से पेश न करें.

'सेना पर पूरे देश को गर्व है'
कानून मंत्री ने समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के एक बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें कथित तौर पर सेना के एक अधिकारी को जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया गया था. पटेल ने इसे 'निंदनीय' करार देते हुए कहा, "सेना पर पूरे देश को गर्व है. उस पर सवाल उठाना या किसी अधिकारी को अपमानित करना इस देश में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम इसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हैं. इस तरह के बयान न केवल सेना का अपमान हैं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को भी कमजोर करते हैं."

'एकजुट होकर सेना का समर्थन करना चाहिए'
पटेल ने आगे कहा कि विपक्ष का यह रवैया आतंकियों के खिलाफ सेना की कार्रवाइयों को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा है. विपक्षी नेताओं से आग्रह है कि वे अपनी राजनीति के लिए सेना और पीड़ित परिवारों की भावनाओं का दुरुपयोग न करें. सेना हमारी शान है और उसकी बहादुरी पर सवाल उठाना देश के साथ गद्दारी है. आतंकी घटनाएं कायराना कृत्य हैं और इन्हें किसी धर्म या मजहब से जोड़ना अनुचित है. देशवासियों को एकजुट होकर सेना का समर्थन करना चाहिए.

'आतंकवाद विरोधी फैसलों के साथ पूरा देश खड़ा है'
वहीं बीते गुरुवार को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा, "हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों को सबक सिखाया है. आज पूरा देश अपनी सेना के समर्थन में तिरंगा रैली निकाल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा था कि जो भी भारत की ओर आंख उठाएगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. यह जवाब पाकिस्तान को बालाकोट स्ट्राइक में मिला और अब ऑपरेशन सिंदूर में भी मिला. हमारी सेना और पीएम मोदी के आतंकवाद विरोधी फैसलों के साथ पूरा देश खड़ा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि हम दुश्मनों को करारा जवाब देना जानते हैं."

ये भी पढ़ें: Rajasthan: आईबी अधिकारी की हत्या मामले में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 3 लाख में दी थी सुपारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
डूंगरपुर में पंचायत चुनाव के बीच EVM खराब, 2 घंटे तक मतदाता हुए परेशान
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget