एक्सप्लोरर

Rajasthan News: लूणी में मंत्री जोगाराम पटेल ने सभी वर्गों के विकास पर जताई सरकार की प्रतिबद्धता, ERCP पर किया बड़ा दावा

Rajasthan News: जोगाराम पटेल ने राज्य सरकार के द्वारा लोगों के उत्थान और समृद्धि के लिए किया जा रहे प्रयासों से अवगत कराया. साथ ही, जन्मोत्थान और समृद्धि के लिए नई पहल की बात की.

Jogaram Patel Jodhpur Visit: राजस्थान में बीजेपी की अगुवाई वाली भजनलाल सरकार के संसदीय कार्य विभाग विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल जोधपुर दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपने लूणी विधानसभा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लिया. पाल रोड स्थित महाराज श्री राजाराम शिक्षण संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह को उन्होंने संबोधित किया. इस मौके पर जोगाराम पटेल ने कहा कि महिला, युवा, गरीब सहित सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध हैं.

राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल ने समारोह में अपने अनुभव और विचारों को साझा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार तेज गति से विकास के कार्य कर रही है. डबल इंजन की सरकार राजस्थान में विकास का नया अध्याय लिखने की शुरुआत कर दी है. उन्होंने कहा कि बहुप्रतीक्षित ईआरसीपी परियोजना को हमारी सरकार ने मूर्त रूप दिया है. जोगाराम पटेल ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है.

कार्यक्रम में विकास कार्यों से कराया अवगत
जोगाराम पटेल ने राज्य सरकार के द्वारा लोगों के उत्थान और समृद्धि के लिए किया जा रहे प्रयासों से अवगत कराया. राजस्थान सरकार के मंत्री जोगाराम पटेल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाल की प्रधानाचार्य बागपत कार्यक्रम में भी भाग लिया. अपने संबोधन में जोगाराम पटेल ने जन्मोत्थान और समृद्धि के लिए नई पहल की बात करते हुए, सामाजिक बदलाव के प्रति अपनी संवेदनशीलता का इजहार किया. 

'सामाजिक मुद्दों जागरुकता की है जरुरत'
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण जैसे सभी पहलुओं पर चर्चा करने की जरुरत है. इसके प्रति लोगों में जागरुकता का संचार करने और सामाजिक नवनिर्माण में भागीदारी निभाने के लिए पूरे लगन से कार्य करने का आह्वान किया. इस कार्यक्रम में सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी सहति कई क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: 'केंद्र ने दिए 27 हजार करोड़, अशोक गहलोत ने खर्च ही नहीं किए', ERCP को लेकर गजेंद्र शेखावत का कांग्रेस पर हमला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
भीलवाड़ा: प्रसूताओं की मौत मामले पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, अस्पताल पहुंच बोले- 'रिपोर्ट होगी सार्वजनिक'
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget