एक्सप्लोरर

Rajasthan: नई तकनीक से बनेगी जोधपुर थ्री लेयर एलिवेटेड रोड, बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बताया क्या होगा खास

Jodhpur दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जोधपुर एलिवेटेड रोड का काम अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि 2 साल में यह काम पूरा भी हो जाएगा.

Jodhpur Elevated Road: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 2 दिन के दौरे पर जोधपुर पहुंचे. एलिवेटेड रोड को लेकर कहा कि जोधपुर एलिवेटेड रोड का काम अगले कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा और दो साल के भीतर काम पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जोधपुर के लोगों में इस परियोजना को लेकर बेहद उत्साह है.

शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में शेखावत ने कहा कि इस परियोजना का निर्माण नई तकनीक से किया जाएगा. दोनों पिलरों के बीच करीब 100 मीटर का अंतर होगा, जबकि वर्तमान में निर्मित पिलरों में यह अंतर 30 मीटर का है. पिलरों की संख्या कम होने से सड़क पर आने वाले अवरोध कम होंगे. उन्होंने कहा कि यह एक थ्री लेयर एलिवेटेड रोड होगी. जिस पर भविष्य में मेट्रो ट्रेन संचालित करने की संभावना रहेगी.

जोधपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए जारी हुआ टेंडर

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जोधपुर और राजस्थान से जुड़ी अहम परियोजनाओं को लेकर भी जानकारी साझा की. शेखावत ने बताया कि जोधपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए 307.11 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि जोधपुर के लोग लंबे समय से जोधपुर एयरपोर्ट के विकास और विस्तार का इंतजार कर रहे हैं. विस्तार कार्य के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 37 एकड़ भूमि आवंटित करने के लिए लगभग 4-5 वर्ष पहले वायुसेना, नगर निगम, राजस्थान सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे. 

उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर एप्रेन का पहला चरण का काम पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. मौजूदा टर्मिनल और नवनिर्मित टर्मिनल को बहुत जल्द जोड़ दिया जाएगा. एक नए टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा और एयरपोर्ट का नवीनीकरण इस तरह किया जाएगा कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन की गुंजाइश हो सके. यहां 10 एकड़ भूमि में एक नया पार्किंग क्षेत्र भी बनाई जाएगी, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. शेखावत ने कहा कि एक-दो साल में एयरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा.

Summer Diseases: गर्मी से आम बीमारियों के साथ स्ट्रोक और कोमा का भी है खतरा, जानें बचाव का तरीका

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर कही ये बात

मंत्री शेखावत ने कहा कि ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट 13 जिलों के लिए बहुत जरूरी है. हालांकि, राजस्थान सरकार ने जो प्रस्ताव तैयार किया है, वह 50% निर्भरता पर आधारित है, जिस पर मध्य प्रदेश सरकार ने आपत्ति जताई है. 75% निर्भरता के आधार पर ऐसी परियोजनाओं के निर्माण की अनुमति है. अगर सरकार 50% निर्भरता पर अनुमति देगी तो देश में अराजकता जैसी स्थिति हो जाएगी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं सरकारों को समझाने की पूरी कोशिश कर रहा हूं, ताकि वे किसी नतीजे पर पहुंच सकें और परियोजना जल्द शुरू हो सके. हालांकि, यह मुद्दा अभी भी मौजूद है और इसे जल्द हल करने की जरूरत है.

एलिवेटेड रोड को लेकर हुआ था हंगामा

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने एलिवेटेड रोड को लेकर पिछले दिनों नितिन गडकरी से पूछे गये सवाल के जवाब के एक लेटर का हवाला देते हुए दावा किया था कि जोधपुर में एलिवेटेड रोड बनाए जाने का कोई प्रोजेक्ट ही नहीं है. इस खुलासे के बाद गजेंद्र सिंह शेखावत कि इस मामले में किरकिरी भी हुई और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला.

Jodhpur News: जोधपुर में 75 फीसदी से भी ज्यादा महंगा हुआ खाने पीने का सामान, बिगड़ा रसोई का बजट

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
कोटा: 'अब जीने की ताकत...', प्रसूताओं ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, डिलीवरी के दौरान हुई थी किडनी फेल
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी
जोधपुर: जेल में सजेगा मंडप... सात जन्मों के बंधन में बंधेंगे 2 हत्या के सजायाफ्ता कैदी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget