एक्सप्लोरर

जोधपुर में तैयार होती है ये खास आइसक्रीम, जानें क्यों इसके इतने दीवाने हैं लोग?

Jodhpur News: आइसक्रीम के शौकीन लोगों ने तरह-तरह के फ्लेवर की आइसक्रीम का स्वाद चखा होगा. लेकिन जोधपुर में मिलने वाली ताजा फलों की आइसक्रीम बेहद खास है.

Rajasthan News: बच्चे हो या बुजुर्ग हर उम्र के लोग आइसक्रीम के दीवाने हैं. वैसे तो बाजार में कई तरह के फ्लेवर की आइसक्रीम उपलब्ध है. लेकिन जोधपुर में खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए खास आइसक्रीम बनाई जाती है. ये आइसक्रीम इसलिए खास है क्योंकि आइसक्रीम में फ्रूट फ्लेवर नहीं बल्कि फ्रूट को ही आइसक्रीम बनाया जाता है. सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये सच है. आपको भी इस रियल फ्रूट आइसक्रीम का मजा लेना है तो जोधपुर आना होगा.

लोगों को खूब पसंद आ रही है फ्रूट आइसक्रीम
नागौर जिले के कुचेरा के रहने वाले सुनील गहलोत ने बताया कि डेढ़ साल पहले वे मद्रास में कमाने के लिए गए थे. उस दौरान एक दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना जिसमे वो बोल रहे थे. देश का युवा सरकारी नौकरी की बजाय खुद का काम कर रहा है. उस समय मैंने भी सोचा कि मैं खुद का काम करूंगा. जिसके बाद मद्रास छोड़कर जोधपुर आ गया. यहां आकर आइसक्रीम बनानी शुरू की.

सुनील ने कहा कि मैंने सुना था जोधपुर में खंडे और खावण खंडे बहुत प्रसिद्ध हैं. यहां के लोग रुपए पैसे की फिक्र नहीं करते है. यहां पर मैंगो एप्पल और ऑरेंज की नेचुरल फ्रूट पंचमेवा के साथ रबड़ी मिलकर फ्रूट के अंदर भरने के बाद उसको फ्रिज में रखकर आइसक्रीम की तरह जमाया. जब बाजार में आइसक्रीम बेचने आए तो कई लोग मजाक भी करते थे. लेकिन जिस किसी ने भी हमारी फ्रूट आइस क्रीम का स्वाद चखा वो दोबारा हमारे पास जरूर आया है.

15 तरह की कैंडी आइसक्रीम बेचते हैं सुनील
सुनील ने बताया कि हमारे पास सभी तरह के नेचुरल फ्लेवर की 15 तरह की कैंडी आइसक्रीम है. लेकिन हमारा खास प्रोडक्ट ओरिजिनल फ्रूट की आइसक्रीम है. इस आइसक्रीम की पहचान अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. सुनील ने बताया कि हम चाचा बाबा के चार भाई हैं जो मिलकर यह काम कर रहे हैं.

मैंगो, एप्पल और संतरा का स्वाद अब आइसक्रीम में भी
मैंगो (आम) आइसक्रीम रियल आम को लेकर उसके अंदर से गुठली सहित आम का रस को बाहर निकाल कर उसको फिल्टर किया जाता है. फिल्टर करने के बाद उसमें रबड़ी व पंचमेवा मिलकर फिर से आम के अंदर भर देते है. जिससे आप पहले आइसक्रीम के बाद रियल आम के स्वाद का भी मजा ले सकते हैं.

एप्पल ( सेव) की क्रीम एप्पल को ऊपर से कटाकर एप्पल के अंदर के फ्रूट को खाली कर उसे मिक्सी में पीसकर एप्पल के जूस में रबड़ी क्रीम व पंचमेवा डालकर डी फ्रिज में रख देते हैं. जिसके बाद एप्पल आइसक्रीम कुछ घंटे में तैयार हो जाती है. एप्पल आइसक्रीम खाने के साथ रियल एप्पल का भी स्वाद का मजा ले सकता है.

इसी तरह ऑरेंज (संतरा)आइस क्रीम ऑरेंज को ऊपर से कटाकर अंदर से संतरे का फ्रूट बाहर निकाल कर उसे मिक्सी में डालकर उसका जूस निकाला जाता है. उस जूस को पांच बार फिल्टर किया जाता है. उसके बाद रबड़ी क्रीम व पंचमेवा डालकर ऑरेंज को पैक करके फ्रिज में रख देते हैं. कुछ देर में ऑरेंज आइसक्रीम तैयार हो जाती है. ऑरेंज आइसक्रीम खाने के साथ रियल ऑरेंज खाने का स्वाद भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: जयपुर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की स्टाफ ने खोया आपा, CISF के ASI को मारा थप्पड़, गिरफ्तार

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget