एक्सप्लोरर

Jodhpur: सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों की मदद के लिए राजपूत समाज का धरना, कहा- 'मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा'

जोधपुर में राजपूत समाज सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों की मदद की मांग के लिए सड़क पर उतर गया. प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के बीच सहमति नहीं बनने पर जमकर नारेबाजी की गई.

Jodhpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट मामले में पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग पर आज लोगों का गुस्सा फूट फूड़ा. हजारों की तादाद में महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी से काले झंडों के साथ रैली निकाली गई. राज्य सरकार के रवैये से नाराज राजपूत समाज धरने पर बैठ गया. लोगों का गुस्सा देख प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया. ज्ञापन के जरिए उठाई गई मांग पर सहमति नहीं बन सकी. प्रशासन और प्रतिनिधिमंडल के बीच सहमति नहीं होने पर आक्रोशित लोग जमकर नारेबाजी करने लगे. प्रतिनिमंडल संभागीय आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंच गया. बात नहीं बनने पर प्रतिनिधिमंडल आयुक्त के चैंबर में धरने पर बैठ गया.

आयुक्त के चैंबर में धरना

करीब 20 मिनट तक धरने पर बैठने के बाद प्रतिनिधिमंडल चैंबर से बाहर निकल आया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस त्रासदी राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी घटना है. ऐसे में राज्य सरकार की तरफ से मुआवजे का एलान ऊंट के मुंह में जीरा समान है. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने जवानों को तैनात किया. जोधपुर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कायल सहित सैकड़ों जवान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहे. संभागीय आयुक्त कार्यालय में समाज की ओर से ज्ञापन देने पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, पूर्व मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर, पूर्व राज्यसभा सदस्य नारायण सिंह माणकलाव, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष मारवाड़ राजपूत सभा हनुमान सिंह खांगटा, चित्तौड़ विधायक चंद्रभान सिंह सिवाना, विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व मंत्री जोगाराम पटेल, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग, फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई सहित कई संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे. 


Jodhpur: सिलेंडर ब्लास्ट पीड़ितों की मदद के लिए राजपूत समाज का धरना, कहा- 'मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा

प्रतिनिधिमंडल की मांग

  • सिलेंडर ब्लास्ट में घायलों को 25-25 लाख का मुआवजा 
  • मृतकों के परिजनों को 50 50 लाख रुपए का मुआवजा
  • मृतकों के एक परिजन को सरकारी नौकरी की मांग
  • घायल के परिवार को संविदा पर नौकरी दी जाए
  • जान देकर लोगों को बचाने वाले सुरेंद्र सिंह को वीरता पुरस्कार और परिवार को विशेष सहायता राशि
  • जान देकर लोगों को बचानेवाले मेकअप मैन दिलीप सेन के परिजनों को भी विशेष पैकेज
  • अनाथ हुए बच्चे रावल सिंह की परवरिश और शिक्षा के लिए विशेष सहायता
  • गैस एजेंसी पर मुकदमा दर्ज कर कंपनी से भी मुआवजा दिलाया जाए

जोधपुर के भूंगरा गांव में 8 दिसंबर को शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं. सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग की चपेट में आकर 60 से ज्यादा लोग झुलस गए. 54 लोगों को महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान अब तक 35 लोगों ने दम तोड़ दिया है. चिरंजीवी योजना के तहत 5-5 लाख रुपए और मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिजनों को दो 2-2 लाख और घायलों को 1-1 लाख की मदद की घोषणा की गई है. 

चाची के आठ टुकड़े करने वाले शख्स को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, CCTV फुटेज से हुए कई खुलासे

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget