एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर वार, 'तुष्टीकरण की कर रही राजनीति'

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी ने सर्वे करवा कर किसी की 55 प्रतिशत संपत्ति पर देश का हक होने की बात कही है. इसका अर्थ है कि वो इस संपत्ति को अपने वोट बैंक में बांटना चाहते हैं.

Gajendra Singh Shekhawat News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर से बीजेपी उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने बुधवार (24 अप्रैल) को कहा कि कांग्रेस केवल अपने वोट बचाने के लिए आजादी के बाद से ही तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, लेकिन अब कांग्रेस की यह मानसिकता संपूर्णतय देश की जनता के सामने उजागर हो गई है.

गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में कहा कि 1963 और 1974 में नेहरू और इंदिरा गांधी के जमाने में भी कांग्रेस में लोगों की कमाई जप्त करने के लिए कंपलसरी डिपॉजिट एक्ट पास किया था. जिसके तहत कर्मचारियों व अन्य लोगों की 18% संपत्ति को सरकार के पास जमा करना अनिवार्य था. जिसका 3 से 5 साल का लॉकेट पीरियड होता था. 

शेखावत ने कहा, ''जब काला कानून लागू हुआ था तो डॉक्टर मनमोहन सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार हुआ करते थे. उन्होंने कहा कि 2006 में प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने इस सोच को आगे बढ़ता हुए बयान दिया कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमान का है. अब सैम पित्रोदा की सलाह पर कांग्रेस के घोषणा पत्र में इस बात का जिक्र है.''

राहुल गांधी पर शेखावत का हमला

शेखावत ने कहा कि राहुल गांधी ने भी नागपुर और मुंबई में कास्ट और आर्थिक आधार पर सर्वे करवा कर किसी की 55 प्रतिशत संपत्ति पर देश का हक होने की बात कही है. इसका अर्थ यह है कि वो इस संपत्ति को अपने विशेष वोट बैंक को बांटना चाहते हैं. 

गजेंद्र सिंह शेखावत नेआरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणा पत्र और नेताओं के बयान कांग्रेस की तुष्टीकरण के राजनीतिक करने वाली सोच को और लक्षित करती है. उन्होंने कहा कि जो स्त्री धन महिलाओं को अपने परिजनों रिश्तेदारों से भेंट स्वरूप मिलता है. उसे कांग्रेस पार्टी बांटने की बात करती है. जहां कांग्रेस अपने विशेष वोट वर्ग को बचाने लगी रहती है. वहीं पीएम मोदी पिछले 10 वर्षों में जो भी गरीब कल्याण योजना लागू की है. उन्होंने बिना किसी जाति धर्म बोली भाषा के आधार पर लागू नहीं किया है. बल्कि बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए समान रूप से लागू किया है.

शेखावत ने कहा कि देश को बांटने वाले बयानों से जब कांग्रेस की समग्र सोच देश के सामने उजागर हुई है. तो  आर्थिक आधार पर सर्वे करने की बात को व्यक्तिगत बयान ठहराने का प्रयास किया जा रहा है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget