एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर में छात्राओं को हिजाब पहनने से रोका तो बढ़ा विवाद, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

Jodhpur Hijab Row: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं से कहा गया है कि वे ड्रेस कोड में ही आएं. हालांकि जोधपुर के एक स्कूल में छात्राएं ड्रेस कोड में नहीं आईं तो विवाद बढ़ गया.

Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं का ड्रेस कोड (Dress Code) होने के बावजूद वे हिजाब (Hizab) पहनकर स्कूल आ रही हैं.  जिसको लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. जोधपुर (Jodhpur) के ग्रामीण जिले पीपाड़ शहर में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर-2 में पढ़ने वाली छात्राओं को हिजाब नहीं पहनकर आने का कहा गया. इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि छात्राएं अपने अभिभावक को साथ लेकर स्कूल पहुंची और कहा कि वह हिजाब पहनकर स्कूल आएंगे. स्कूल स्टाफ ने छात्रों को भी निर्धारित स्कूल के यूनिफॉर्म में आने बोला है. 

इस दौरान मौके पर पीपड़ पुलिस थाना से अतिरिक्त स्टाफ भी बुलाया गया. अन्य परिजन भी स्कूल पहुंचे, सभी को एक जैसी ड्रेस कोड में आने के लिए कहा जा रहा है. प्रिंसिपल राम किशोर सांखला ने बताया कि हमने सिर्फ बच्चों को जो सरकारी निर्धारित स्कूल ड्रेस कोड है उसे पहनकर स्कूल आने के लिए बोला है. जिस पर कुछ अन्य समुदाय के लोगों ने स्कूल में आकर हंगामा किया. जिस स्कूल का माहौल तनावपूर्ण हो गया पुलिस के अतिरिक्त जाप्ते के आने के बाद माहौल शांत किया गया.

शिक्षा मंत्री ने कही थी यह बात
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कुछ दिन पहले कहा था कि प्रदेश की सभी सरकारी स्कूलों में राज्य सरकार की ओर से ड्रेस निर्धारित की गई है. निजी स्कूलों में भी अपने-अपने स्तर पर ड्रेस कोड में बच्चे आते हैं. ऐसे में छात्र-छात्राओं को निर्धारित ड्रेस में ही स्कूल जाना होगा. इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी मनचाही ड्रेस पहनकर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि राजस्थान के किसी भी सरकारी या निजी स्कूलों में धर्मांतरण नहीं होने दिया जाएगा इसे सख्ती से रोका जाएगा. 

परिजनों ने मांगी गाइडलाइन
छात्रों के परिजनों का कहना है कि कोई लिखित में गाइडलाइन आई है तो हमें दिखाइए वर्ना आप हमारे बच्चों को इस तरह से परेशान नहीं कर सकते हैं. हम आप पर कार्रवाई करेंगे. सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के यूनिफॉर्म कोड निर्धारित हैं. ड्रेस कोड के अलावा कुछ भी पहनकर आने पर स्कूल की अनुशासनहीनता मानी जाती है. छात्र या छात्राओं स्कूलों के निर्धारित ड्रेस कोड में ही आने की इजाजत है

ये भी पढ़ेंRajasthan News: राजस्थान को पानी देकर हरियाणा निभाएगा पड़ोसी धर्म! दोनों राज्यों में हुआ समझौता

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह
जयपुर मर्डर केस में तंत्र-मंत्र का नया एंगल! मां की हत्या के पीछे अंधविश्वास बना वजह

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget