एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जन्म से बोल और सुन नहीं पाता था मासूम, अब सुनकर जिंदगी में भरेगा नए रंग, ऐसे हुआ संभव?

Jhalawar News: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत हुए जटिल ऑपरेशन के बाद जतिन अब अपने माता पिता की आवाज तो सुन ही सकेगा, वह ठीक से पढाई भी कर सकेगा.

Rajasthan News: सरकारी योजनाएं तो बहुत हैं, लेकिन इन योजनाओं (Government schemes) का लाभ जरूरतमंदों को मिलना दूर की कौड़ी साबित होता है. अगर जनप्रतिनिधि और प्रशासन का सहयोग मिल जाए तो मुश्किल काम भी आसान हो जाते हैं. ऐसे कई बच्चे और जरूरतमंद हैं, जिनको इन सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है और आज वे सुखद और आरामदायक जीवन जी रहे हैं. ऐसे ही एक बालक का भी सरकार की (Rashtriya Bal Swasthya Karyakram) आरबीएसके योजना में महंगा उपचार संभव हो सका है. जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के सहयोग से अब ये बच्चा अपनी जिंदगी में नए रंग भर सकेगा.

परेशान था परिवार
जनाभियोग निराकरण समिति के सदस्य राजेश गुप्ता करावन ने बताया कि, ये परिवार बेहद ही गरीब है और वे छोटी सी दुकान से गुजारा कर रहे थे. ऐसे में जब पता चला की इनका बच्चा बोल और सुन नहीं सकता और बचपन से ही उसे ये समस्या है तो डॉक्टरों को दिखाया. वहां पता चला कि इसका उपचार बड़े सेंटर पर होगा तो वे 5 साल के बालक जतिन को लेकर जयपुर गए. वहां करीब 10 लाख का इस्टीमेट बनाया गया, लेकिन परिवार सक्षम नहीं था तो मायूस होकर वापस झालावाड़ आ गया. 

राजेश गुप्ता ने आगे बताया कि, उसके बाद बालक को सरकारी योजना में कवर करने के लिए जिला कलेक्टर से मिले, लेकिन वहां भी ना तो आंगनबाडी की मदद से ऑपरेशन हुआ और ना ही चिरंजीवी में इस बालक का ऑपरेशन हुआ. इसके बाद जिला कलेक्टर व राजेश गुप्ता के प्रयास से केन्द्र सरकार की आरबीएसके योजना में इसका ऑपरेशन कराने की स्वीकृति मिली और इसका सफल ऑपेशन किया गया. ऐसे सैकडों बच्चे हैं जो सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. अगर नियमों का सरलीकरण हो तो सैकडों बच्चे लाभांवित हो सकते हैं.

अब सुन सकेगा आवाज
जिले के 5 वर्षीय बालक जतिन को नई जिंदगी तो मिल गई, लेकिन उसके लिए कई लोगों के प्रयास सामने आए हैं. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुए जटिल ऑपरेशन के बाद जतिन अब अपने माता पिता की आवाज तो सुन ही सकेगा, वह ठीक से पढाई भी कर सकेगा. बकानी के रहने वाले राकेश प्रजापत के परिवार में जतिन घर का एक मात्र चिराग है जो जन्म से ही बोलने व सुनने में असमर्थ था. परिवार के लोग जतिन की जन्मजात बीमारी को लेकर बहुत परेशान थे और काफी इलाज करवाने के बाद जब डॉक्टरों ने बहुत ही महंगे ऑपरेशन के लिए सलाह दी तो महंगे इलाज की असमर्थता ने उन्हें तोड़ दिया. 

8 लाख का आया खर्च
भीलवाडा में जतिन का ऑपरेशन करने वाले डॉ. राजेश जैन ने बताया कि एक आंकड़े के मुताबिक 1000 डिलवरी पर 2 बच्चे इस तरह के रोग से ग्रसित होते हैं. मतलब 0.2 प्रतिशत बच्चों में इस तरह की बीमारी होने की सम्भावनएं रहती हैं. जन्म से ही बच्चों में होने वाली कंजेनाइटल डेफ को प्राथमिकता में लेते हुए जागरूकता के प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ पैदा हो. इस ऑपरेशन में 8 लाख का खर्च आया है.  

Rajasthan Recruitment: मेडिकल विभाग में 32 हजार नौकरियां देगी गहलोत सरकार, राज्य के 31 हजार 827 पदों पर होगी भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget