एक्सप्लोरर

JEE Advanced Exam 2022: राजस्थान के 8 जिलों में हुई जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, मिक्स कंसेप्ट के सवालों ने उलझाया

JEE Advanced Exam 2022: परीक्षा दो चरणों में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक हुई. विद्यार्थियों की ओर से मिले फीडबैक के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2022 का पेपर ओवरऑल कठिन रहा.

JEE Advanced Exam 2022: जेईई एडवांस्ड परीक्षा (JEE Advanced Exam) रविवार को देश के 215 शहरों में संपन्न हुई. राजस्थान (Rajasthan) में यह परीक्षा कोटा, अलवर, अजमेर, बीकानेर, सीकर, उदयपुर, जोधपुर, जयपुर में हुई. यह परीक्षा आईआईटी मुम्बई (IIT Mumbai) की ओर से आयोजित कराई गई थी. परीक्षा दो चरणों में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक हुई. विद्यार्थियों की ओर से मिले फीडबैक के अनुसार जेईई एडवांस्ड परीक्षा का पेपर ओवरऑल कठिन रहा. तीनों विषयों में मिक्स कांसेप्ट के प्रश्न पूछे गए.
 
एक ही प्रश्न को अलग-अलग चैप्टर्स के कांसेप्ट लेकर तैयार किया गया. ऐसे में प्रश्नों ने स्टूडेंट्स को काफी उलझाए रखा. तीनों ही विषयों में कॉलम मेचिंग के आसान प्रश्न पूछे गए. जेईई एडवांस्ड का पेपर कुल 360 अंकों का रहा. प्रत्येक पेपर 180 अंकों का रहा. पेपर-1 के इंटीजर सेक्शन को छोड़कर बाकी सभी प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग रही. पेपर-2 में सभी प्रश्नों में नेगेटिव मार्किंग रही. पेपर-1 में इंटीजर अप-टू डेसिमल के 8, मल्टीपल करेक्ट के 6 और मेट्रिक्स मैच के 4 प्रश्न प्रत्येक विषय से पूछे गए.
 
स्टूडेंट्स को पेपर सॉल्व करने में इसलिए हुई परेशानी
 
इसी प्रकार पेपर-2 में सिंगल डिजिट इंटीजर (0-9) वाले 8 प्रश्न, मल्टीपल करेक्ट के 6 और सिंगल करेक्ट के 4 प्रश्न प्रत्येक विषय में पूछे गए. पेपर में स्टूडेंट्स को तकनीकी परेशानी से सामना करना पड़ा. स्क्रॉल नहीं होने से प्रश्नों को जूमइन-जूमआउट नहीं कर सके. फॉन्ट साइज बड़ा होने से प्रश्न स्क्रीन पर पूरा शो नहीं हो रहा था. ऐसे में प्रश्नों को पढ़ने में काफी समय लगा, जिससे स्टूडेंट्स को पेपर सॉल्व करने में समस्या हुई.

फिजिक्स
पेपर-1 कठिन और लेन्दी रहा. वहीं पेपर-1 की तुलना में पेपर-2 कुछ आसान रहा. ओवरऑल अभी तक आईआईटी का जो पैटर्न था, उसमें यह पेपर कठिन था. कैलकुलेशन बेस्ड प्रश्नों की संख्या ज्यादा थी।. पेपर-1 में एक प्रश्न में दो कंसेप्ट होने से स्टूडेंट्स कंफ्यूज रहे. हीट टॉपिक से आसान कैलकुलेटिव प्रश्न पूछे गए, जबकि हीट थमोर्डाइनेमिक्स से ग्राफ आधारित प्रश्न पूछे गए. न्यूक्लियर फिजिक्स के प्रश्न में न्यूक्लियर एनर्जी इंटरएक्शन का सवाल था, जिसने स्टूडेंट्स को कंफ्यूज किया.

मैथ्स
पिछले साल की तुलना में पेपर कठिन और लेन्दी रहा. एक ही प्रश्न में काफी सारी कैलकुलेशन होने से स्टूडेंट्स को क्वेश्चंस सॉल्व करने में समय ज्यादा लगा. पेपर संतुलित था. हर चैप्टर को पेपर में वेटेज दिया गया था. ज्यादातर प्रश्नों में मिक्स कांसेप्ट थे. दो-तीन चैप्टर्स से कंसेप्ट लेकर प्रश्नों को तैयार किया गया था. स्टूडेंट्स ने बताया कि फॉन्ट साइज बड़ा होने से प्रश्न स्क्रीन पर पूरा नहीं दिख रहा था. स्क्रॉल करने में समय ज्यादा लग रहा था. यदि ऐसा नहीं होता तो हम दो-तीन प्रश्न ज्यादा सॉल्व कर पाते.

ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल की शुरुआत, जोधपुर में CM गहलोत ने खेली कबड्डी

केमिस्ट्री
पेपर का लेवल मध्यम से कठिन रहा. कैलकुलेटिव पार्ट ज्यादा रहा. यहां तक कि ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के कुछ प्रश्नों में भी कैलकुलेशन जोड़ दी गई थी. इनऑर्गेनिक में कोर्डिनेशन, मेटलर्जी और रिएक्शन बेस्ड प्रश्न पूछे गए. ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री में मिक्स कंसेप्ट में रोड मैप के प्रश्न पूछे गए. फिजीकल केमिस्ट्री आसान रही, लेकिन कैलकुलेशन ज्यादा थी.

एक सितम्बर को जारी होंगे रिकॉर्डेड रिस्पांस

एक्सपर्ट अमित आहुजा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड परीक्षा होने के बाद प्रश्न पत्र एक-दो दिन में जारी हो सकते हैं, क्योंकि स्टूडेंट्स के रिकॉर्डेड रिस्पांस एक सितम्बर को जारी किए जाएंगे. इसके बाद 3 सितम्बर को प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी. स्टूडेंट्स को प्रोविजनल आंसर-की को चैलेंज करने का मौका 4 सितम्बर तक दिया जाएगा. फिर 11 सितम्बर को फाइनल आंसर-की के साथ जेईई-एडवांस्ड का परिणाम जारी किया जाएगा.

एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए इतना है कटऑफ 

आहूजा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड इनफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को विषयवार और औसतन दोनोंं कटऑफ पहले ही घोषित की जा चुकी है, जो कि सामान्य श्रेणी के लिए विषयवार 10 प्रतिशत और औसतन 35 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 9 प्रतिशत और औसतन 31.5 प्रतिशत है. वहीं एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 5 प्रतिशत और औसतन 17.5 प्रतिशत है. पिछले साल ओपन कैटेगिरी की औसतन कट ऑफ 17.50, विषयवार 5 प्रतिशत,ओबीसी और एडब्ल्यूएस की औसतन 15.75 और विषयवार 4.50 प्रतिशत, एससी-एसटी और शारीरिक विकलांग वर्ग की औसतन 8.75 और विषयवार 2.50 प्रतिशत कट ऑफ रही.

ये भी पढ़ें- Churu Fort Story: जानें- कहानी राजस्थान के एक ऐसे किले की, जहां से दुश्मनों पर दागे गए चांदी के गोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget