एक्सप्लोरर

JEE-Advanced 2024: IIT की एक सीट के लिए 11 स्टूडेंट्स में कम्पीटिशन! जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए 1.91 लाख से अधिक आवेदन

Rajasthan: जेईई-एडवांस्ड परीक्षा के लिए 1.91 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है. परीक्षा 26 मई को दो पारियों में सुबह 9 से 12 और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित करवाई जाएगी.

Kota News: देश की सबसे कठिनतम परीक्षाओं में से एक जेईई-एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो गई है. इस वर्ष 23 आईआईटी की 17385 सीटों के लिए 1.91 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है. परीक्षा 26 मई को दो पारियों में सुबह 9 से 12 तथा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित करवाई जाएगी. जेईई-एडवांस्ड के प्रवेश पत्र 17 मई को जारी किए जाएंगे.

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष आईआईटी की हर सीट के लिए करीब 11 विद्यार्थियों में कम्पीटिशन होगा. इस वर्ष सर्वाधिक 1 लाख 91 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है, जो कि आईआईटी की 17 हजार 385 सीटों के लिए परीक्षा देंगे.

इन 17385 सीटों में 20 प्रतिशत सीटें फीमेल-सुपरन्यूमेरेरी कोटे की शामिल हैं, जो कि लड़कियों के लिए 20 प्रतिशत फीमेल पूल कोटे से अतिरिक्त आवंटित की जाती है. आमतौर पर जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं का अनुपात 65 एवं 35 फीसदी रहता है. ऐसे में लड़कों के मुकाबले लड़कियों की आईआईटी में सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

60 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन नहीं किया है
अमित आहुजा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से जेईई-एडवांस्ड के जारी किए जाने वाले आंकड़ों के अनुसार जेईई-मेन के आधार पर क्वालीफाई किए गए 2.50 लाख स्टूडेंट्स में करीब 60 हजार स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जो एडवांस्ड परीक्षा को ड्राप कर देते हैं, यानी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन ही नहीं करते हैं.

इसका प्रमुख कारण 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत की बोर्ड पात्रता एवं स्टूडेंट्स का एडवांस्ड परीक्षा के लिए पूर्ण तैयारी नहीं होना होता है, जबकि एनटीए ने पहली बार जेईई-मेन के रिजल्ट में फिल्टरेशन करते हुए ऐसे स्टूडेंट्स एडवांस्ड परीक्षा के लिए इलिजिबल ही नहीं किया, जिनकी 12 परीक्षा वर्ष 2023 से पहले पास की हुई है, यानी जिनके एडवांस्ड परीक्षा के दो अटेम्प्ट पूरे हो चुके हैं, उन्हें इलेजिबल ही नहीं किया गया है. वहीं जिन स्टूडेंट्स की जेईई-मेन स्कोर कार्ड में इलेजिबल लिखा हुआ है, वे एडवांस्ड परीक्षा के लिए वास्तविक पात्र हैं, इसके बावजूद 60 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन नहीं किया है.

इस वर्ष जेईई-मेन और एडवांस्ड दोनों परीक्षाओं में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन हुए
आहूजा ने बताया कि इस वर्ष जेईई-मेन और एडवांस्ड दोनों परीक्षाओं में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं. 14 लाख 15 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने जेईई-मेन दी, इसके बाद 1.91 लाख ने एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन किया. जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए कटऑफ भी गत वर्षों की अपेक्षा अच्छी रही.

इसके बावजूद गत वर्षों की भांति 60 हजार स्टूडेंट्स ने जेईई-एडवांस्ड को ड्रॉप कर दिया. इससे ये माना जा सकता है कि ये स्टूडेंट्स जेईई-मेन पर ही फोकस करते हैं या एडवांस्ड की परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होते. स्टूडेंट्स को एडवांस्ड में शामिल होकर सेल्फ असेसमेंट करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:

पिता ने अपने इकलौते बेटे का किया कत्ल, पत्नी पर भी किए कई वार फिर खुद को किया जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget