एक्सप्लोरर

राजस्थान: जालोर जिले में स्कूल की दीवार गिरने से दबे 4 मजदूर, तीन की दर्दनाक मौत

Jalore Wall Collapse: जालोर के सायला में विद्यालय की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मृत्यु और एक घायल हो गया. मजदूर निर्माणाधीन कमरे में काम कर रहे थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकाले.

Jalore School Wall Collapse: जालौर के पोषाणा गांव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्माण कार्य के दौरान एक हादसा हुआ, जिसमें दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए. तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही सायला पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस घायल को तुरंत मलबे के नीचे से निकलवा कर अस्पताल में भर्ती करवाया.

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दीवार का मलबा हटाकर मृतक तीनों मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. घटना में एक मजदूर गंभीर घायल हुआ है जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए आगे रेफर किया गया है.

तीन मृतक मजदूरों की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार, घटना में मोहनलाल पुत्र रतनाराम जाट 23 वर्ष निवासी लालजी की डूंगरी, विरमाराम पुत्र चेनाराम जाट 40 वर्ष कंगाड़ू जिला बाड़मेर, भूराराम पुत्र भैराराम पुत्र राव उम्र 40 वर्ष निवासी धनाऊ जिला बाड़मेर की दीवार के मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई. वहीं, हादसे में जगदीश पुत्र भूराराम राव धनाऊ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

चारों मजदूर स्कूल में क्लास रूम निर्माण कार्य के लिए आज सवेरे पहुंचे थे. ऐसे में निर्माण कार्य शुरू करने के पहले दीवार के पास कुछ कार्य कर रहे थे. इस दौरान अचानक मिट्टी के दबने से दीवार का मलबा चारों मजदूरों पर गिर गया.

मृतकों के परिजनों को दी गई सूचना
सायला थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पोषाणा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों एवं जेसीबी की सहायता से मलबे को हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला. इसके बाद अस्पताल पहुंचाया. तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल था जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. 

फिलहाल मृतक तीनों मजदूरों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 'ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का वंशज हूं लेकिन...', अजमेर दरगाह मामले में बोले सैयद नसरुद्दीन चिश्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
जोधपुर में शादी के नाम पर लड़कियों की दलाली का खेल! दो गिरफ्तार
कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'
सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget