एक्सप्लोरर

Watch: राजस्थान के जालोर में टोल मांगने पर पुलिसकर्मी की दबंगई, टोलकर्मी का दबाया गला, जड़ा थप्पड़

Jalore News: जालोर में एक पुलिसकर्मी ने टोल मांगने पर टोलकर्मी को थप्पड़ मारा और गला दबाया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वायरल हो गई. कांस्टेबल घेवरचंद को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

जालोर जिले में पुलिस की दबंगई का एक और मामला सामने आया है. सायला थाना क्षेत्र में एक कांस्टेबल द्वारा टोल मांगने पर टोलकर्मी को थप्पड़ मारने और गला दबाने की घटना सामने आई है. पूरी घटना टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

घटना सायला क्षेत्र के सांगणा टोल प्लाजा की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, सायला थाने में तैनात कांस्टेबल घेवरचंद निजी कार से भारतमाला सड़क पर निशुल्क प्रवेश की मांग कर रहा था. जब टोलकर्मी ने नियमों के तहत टोल शुल्क मांगा, तो कांस्टेबल भड़क गया और पहले टोलकर्मी का गला दबाया, फिर धमकाते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया.

इस घटना से टोल क्षेत्र में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद भी अभी तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. टोल प्रबंधन और टोलकर्मी ने भी अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है.

कांस्टेबल घेवरचंद को लाइन हाजिर कर दिया है

घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा, जिसके बाद जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सायला पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल घेवरचंद को लाइन हाजिर कर दिया है. साथ ही, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

जांच के बाद आगे की जाएगी कार्रवाई

यह घटना एक बार फिर कानून के रक्षक कहे जाने वाले पुलिसकर्मियों के रवैये पर सवाल खड़े कर रही है. एसपी ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और आमजन के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Input By : एच.एल.भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget