एक्सप्लोरर

जालोर में नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिल्क डेयरी की आड़ में चल रहा था कारोबार

Jalore News: जांच के दौरान फैक्ट्री से 500 एमएल के 148 पैकेट, 1 किलो के 30 पैकेट और 200 एमएल के 375 पैकेट नकली घी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से धर दबोचा.

Rajasthan News: जालोर जिले के सांचौर कस्बे में पुलिस ने मिलावटी और नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 625 पैकेट घी और पिकअप वाहन जब्त किया. नकली घी की बाजार में बिक्री नामी ब्रांड से हो रही थी.

पुलिस को सूचना मिली थी कि सिदेश्वर स्थित मोमाई मिल्क डेयरी में नकली घी बनाया जा रहा है. सूचना पर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने छापेमार टीम का गठन किया. सांचौर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा.

छापेमारी के दौरान चार लोग घी का टिन और पैकेट पैक कर रहे थे. जांच के दौरान फैक्ट्री से 500 एमएल का 148 पैकेट, 1 किलो का 30 पैकेट और 200 एमएल का 375 पैकेट नकली घी बरामद किया गया. 15-15 किलो के 72 टिन से भी नकली घी छापेमारी के दौरान मिला. पैकेटों पर बैच नंबर, उत्पादन तिथि और वैधता की कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस ने घी के सैंपल लेकर विधि अनुसार जांच शुरू की.

नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

घी की गुणवत्ता की पुष्टि के लिए मौके पर सरस डेयरी रानीवाड़ा के सहायक प्रबंधक प्रकाश श्रीवास्तव गुण नियंत्रण अधिकारी और बीसीएमओ डॉ. ओमप्रकाश को बुलाया गया. जांच में पाया गया कि घी मिलावटी और नकली था. मिलावटखोर सरस ब्रांड के नाम से बेचने की तैयारी में तैयारी में थे.

मिल्क डेयरी की आड़ में चल रहा था धंधा

पुलिस ने दबिश देकर प्रतापा राम, मनोज, भारमल और चंपतलाल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मिलावटखोरी के धंधे में शामिल लोगों पर खाद्य सुरक्षा और मानक, व्यापार चिन्ह अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मिल्क डेयरी की आड़ में नामी ब्रांड के नकली घी का कारोबार आरोपी कर रहे थे. पुलिस की छापेमार कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है. 

रिपोर्ट-हीरालाल भाटी

ये भी पढ़ें-

Dholpur: देह व्यापार के लिए नवाजत बच्ची का सौदा, मानव तस्करी गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
जयपुर: अंडे गिरने पर बवाल, फिर डंडो से हमला, मारपीट में मजदूर की मौत
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget