एक्सप्लोरर

अगले साल जयपुर में उतरेंगे फिल्मी सितारे, IIFA अवॉर्ड शो का होगा आयोजन, नोट कर लें तारीख

IIFA Award 2025: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) की मौजूदगी में राजस्थान पर्यटन विभाग और आइफा के बीच एमओयू साइन हुआ है. अगले साल जयपुर में आइफा अवॉर्ड समारोह का आयोजन होगा.

IIFA Award Show 2025: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) पुरस्कार का अगला संस्करण जयपुर (Jaipur) में होगा. उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) की मौजूदगी में राजस्थान पर्यटन विभाग और आइफा के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए. अगले साल आइफा अवॉर्ड को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. आइफा अवॉर्ड का समारोह 2025 में सात से नौ मार्च तक आयोजित होगा. दीया कुमारी ने कहा कि आयोजन से राजस्थान में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि दूसरी बार आयोजन भारत में हो रहा है. अवॉर्ड शो का पहला आयोजन मुंबई में हुआ था.

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आयोजन से निश्चित राजस्थान के स्थलों, संस्कृति और इतिहास को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा." उन्होंने इसे महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा, “जब फिल्म कलाकार और निर्देशक आएंगे और राजस्थान के स्थानों, ऐतिहासिक स्थलों को देखेंगे तो फिल्मों की अधिक शूटिंग होगी और रोजगार तथा निवेश के नए अवसर पैदा होंगे.”

अगले साल गुलाब नगरी में होगा आइफा अवॉर्ड समारोह

आइफा दुनिया भर में भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक मंच है और भारतीय सिनेमा में रुचि रखने वाले दर्शकों का वैश्विक अनुसरण करता है. भारतीय सिनेमा के 25 गौरवशाली वर्षों का जश्न जयपुर में मनाया जायेगा. पर्यटन विभाग की ओर से आयुक्त वीपी सिंह और आइफा की ओर से उपाध्यक्ष-एसटीजे ग्लोबल एंटरटेनमेंट एंड मीडिया (आइफा) सुरेश अय्यर ने हस्ताक्षर किए.

दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान अनूठी संस्कृति, समृद्ध इतिहास और शानदार मेजबानी के लिए प्रसिद्ध है. आयोजन के माध्यम से राजस्थान अपनी संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक मंच पर और भी मजबूत रूप में प्रदर्शित करेगा. आइफा अवॉर्ड समारोह में आने वाले कलाकार और निर्देशकों को राजस्थान की संस्कृति और समृद्ध इतिहास से रूबरू होने का मौका मिलेगा. होस्ट सेरेमनी के कार्यक्रम में अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें- 'जनता वन नेशन वन इलेक्शन की रूपरेखा नहीं जानती', भरतपुर में बोले केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
'हम नेताओं को इसलिए...', NEET मुद्दे पर बोलीं मिस इंडिया यूनिवर्स मणिका विश्वकर्मा
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget