एक्सप्लोरर

राजस्थान: आमेर महल में हाथी की सवारी के लिए अब देने होंगे इतने रुपये, जानें कहां से शुरू होता है सफर?

Amer Palace: आमेर महल में हाथी की सवारी की दर 1500 रुपये निश्चित किये जाने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही हाथी सवारी दरों में हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी और 5 वर्ष के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी.

Amber Fort: राजस्थान की राजधानी जयपुर से 12 किलोमीटर दूर आमेर महल में अब हाथी की सवारी करने पर सरकार ने नई दरें लागू कर दिया है. पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक डॉ. पंकज घरेन्द्र ने बताया कि कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आमेर महल में हाथी की सवारी की दर 1500 रुपये निश्चित किये जाने का निर्णय लिया गया है.

इसके साथ ही हाथी सवारी दरों में प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी और 5 वर्ष के बाद इसकी समीक्षा करने की भी सहमति दी गई है. गौरतलब है कि हर बार हाथी की सवारी के दरों में बदलाव होता रहता है.

कितने दूर तक कराते हैं हाथी की सवारी?

आमेर महल में पयर्टक हाथी पर एक KM की दूरी तय कर सवारी का लुत्फ उठाते है. हाथी पूरे 1KM तक ही दूरी तय करता है जिसमें कि नीचे से लेकर ऊपर जाता है और वहां छोड़ देता है. ऊपर से नीचे लाने के लिए जीप गाड़ी भी मौजूद रहती है. एक किमी की दूरी तय करने में एक हाथी दो सवारी लेकर जाता है. 

राजपूताना गाइड एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनीष शर्मा का कहना है कि यहां पर हाथियों के साथ मनमानी जारी है. कभी 1100 रेट था फिर 3500 हुआ उसके बाद यह 2500 हुआ और अब फिर घटा दिया गया है. हाथियों के कुछ मालिकों की मिलीभगत से यहां पर हाथियों के साथ गलत हो रहा है. यहां तक की यहां की पुलिस और प्रशासन भी इसमें शामिल है.

घट रही हाथियों की संख्या

पहले यहां पर हाथियों की संख्या 100 के आसपास थी. जबकि अब हाथियों की संख्या घट कर 92 से 90 रह गई है. वहां पर हाथियों को सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक काम कराते हैं. लगातार रेट घटने और बढ़ने से यहां पर स्थानीय हाथी मालिक के वजह से कई बार विदेशी पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- कड़ाके की ठंड के बीच राजस्थान में होने वाली है बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा अनुमान

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget