एक्सप्लोरर

Govind Dev Ji: जयपुर के गोविंद देवजी मंदिर में धूप और संध्या झांकी दर्शन के समय में बदलाव, जानिए नया टाइम-टेबल

Govind Dev Ji Time Table: जयपुर के गोविन्द देवजी मंदिर में कार्तिक महीने में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है. 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक मंगला झांकी सुबह 4.15 बजे से 5.30 बजे तक दिखाई जाएगी.

Rajasthan Govind Dev Ji Temple News: जयपुर के आराध्य देव गोविन्द देवजी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव होने वाला है. कार्तिक महीने में यहां पर समय में बदलाव हो जाता है. जिसकी प्रतीक्षा यहां के दर्शनार्थियों को रहती है. इस बदलाव से कई बड़े परिवर्तन हो जाते हैं. कार्तिक में कल से बदलाव किये जा रहे हैं. शरद पूर्णिमा से अगले एक महीने के लिए गोविन्द देव जी के मंदिर में झांकियों के समय में बदलाव है.

मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी की माने तो 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक मंगला झांकी के दर्शन प्रात: 4.15 बजे से प्रातः: 5:30 बजे तक होंगे. कार्तिक माह में ठाकुर श्रीजी की विशेष पूजा और दर्शन होंगे. ख़ास तौर पर इस महीने में ठाकुर जी मंगला झांकी के दर्शन का ख़ास महत्व बताया गया है.

कुछ ऐसी है तैयारी
धूप आरती 8.15 से 9.15 बजे होगी. श्रृंगार आरती 9.30 से 10.15 तक, राजभोग आरती 10.45 से 11.15 बजे तक, धूप आरती सायं का कोई समय तय नहीं किया है. वहीं, ग्वाल आरती 5 से 5.15 तक होगी. संध्या आरती 5.45 से 6.45 तक होगी. शयन आरती का समय 8 से 8.15 तक है. बदले हुए समय का असर प्रसाद में भी पड़ता है. ठाकुर जी के पोशाक पर इसका असर पड़ता है.

राजस्थान में उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे बीजेपी-कांग्रेस की आगे की रणनीति, बड़े बदलाव की तैयारी!

ये है खास दिन
16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, 17 अक्टूबर को एकादशी, धनतेरस 29 अक्टूबर को है. रूप चर्तुदशी 30 अक्टूबर को, 31 अक्टूबर को दीपावली है. वहीं, नवंबर में कई खास दिन हैं. एक नवंबर को अमावस्या है. 2 नवंबर को अन्नकूट, 3 नवंबर को भाई दूज, 9 नवंबर को गोपाष्टमी, 10 को आंवला नवमी, देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को, 15 को रास पूर्णिमा है. इन दिनों गोविन्द देवजी मंदिर में बड़ी भीड़ होती है. बड़ी संख्या में दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं.

ये भी पढ़ें:

बीजेपी जातीय समीकरण के दम पर सात सीटों पर जीतना चाहती है उपचुनाव! जानें समीकरण 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
सिरोही: खनन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंचायत चुनावों के बहिष्कार का ऐलान
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
जयपुर: JDA कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'
CJP सदस्य को हिरासत में लेने के बाद सुबह घर छोड़ गई पुलिस, रांका बोले- 'कुछ हदें पार...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget